{"_id":"6005cbcd8ebc3e32d34444ef","slug":"survey-done-by-drone-camera-to-prepare-gharani-nazibabad-news-mrt5211799135","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौनी तैयार करने के लिए ड्रोन कैमरे से किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौनी तैयार करने के लिए ड्रोन कैमरे से किया सर्वे
विज्ञापन

नांगलसोती। सर्वे ऑफ इंडिया और राजस्व विभाग की टीम ने नांगलसोती के हरचंदपुर सहित पांच गांवों में ड्रोन कैमरे उड़ाकर ग्रामीण आबादी के चित्र कैद किए। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को घर के नक्शे के रूप में घरौनी उपलब्ध कराई जाएगी।
तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने नांगलसोती के गांव हरचंदपुर, चमरौला, महमसापुर, सौफतपुर, मायापुरी में ड्रोन कैमरे के माध्यम से ग्रामीण आबादी के मकानों के चित्र लिए। राजस्व विभाग की ओर से ग्राम पंचायत सेक्रेट्री रवि राणा, लेखपाल प्रमोद कुमार और सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से तरुण कुमार के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे में कैद किए। राजस्व विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा अलग-अलग तैयार नक्शों के मिलान के बाद प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को घरौनी उपलब्ध कराई जाएगी।