फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Superintendent of Police removed Chandpur police station in-charge

Bijnor News: पुलिस अधीक्षक ने चांदपुर थाना प्रभारी को हटाया

Fri, 23 Aug 2024 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police removed Chandpur police station in-charge
छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता और उसके चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने चांदपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला को हटा दिया है। पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में समाज के लोगों ने ‘मकान बिकाऊ है’ दिया था। उन्हें हटाकर पुष्कर सिंह मेहरा को चांदपुर थानाध्यक्ष बनाया है।
नगर निवासी युवती को दूसरे वर्ग का युवक मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजा रहा था। युवती के चचेरे भाई ने आरोपी युवक से विरोध जताया था। आरोप है कि आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती और उसके चचेरे भाई की पिटाई की थी। पुलिस ने पीड़िता और उसके भाई के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित युवती के समाज के लोगों ने अपने मकान पर बिकाऊ है... लिख दिया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी मोहल्ले में पहुंच कर विरोध जताया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को समझाया था। आरोपियोंं के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया था। शाम को एक नामजद सहित 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत एसपी अभिषेक झा से भी की गई थी। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चांदपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैसला को हटाकर क्राइम ब्रांच इनवेस्टिंग विंग में भेज दिया है। उनके स्थान पर अफजलगढ़ थाने के एसआई पुष्कर सिंह मेहरा को चांदपुर थानाध्यक्ष बनाया है।


छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता और उसके चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में चांदपुर थाना प्रभारी राजेश बैसला को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। मामले को लेकर गंभीरता न दिखाने पर यह कार्रवाई की गई है। - रामअर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed