फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sunil Pal Kidnapping: Shiva caught by police, Akash and Lavi applied for surrender, 18th is special...

Sunil Pal Kidnapping: शिवा चढ़ा पुलिस के हत्थे, आकाश और लवी ने दी सरेंडर की अर्जी, 18 तारीख है खास...

Tue, 17 Dec 2024 08:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Dec 2024 08:39 PM IST
सार

इस मामले में लवीपाल, आकाश उर्फ गोला, अंकित और शुभम फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। सरेंडर करने से पहले ही पुलिस इन लोगों काे पकड़ने के प्रयास में है।

विज्ञापन
Sunil Pal Kidnapping: Shiva caught by police, Akash and Lavi applied for surrender, 18th is special...
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण कांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी शिवा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उधर, आरोपी आकाश, लवी ने आत्मसमर्पण करने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट ने 18 दिसंबर की तारीख लगाई है।
विज्ञापन

अपहरण कांड के आरोपियों की तलाश में बिजनौर पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने एक आरोपी शिवा निवासी मोहल्ला चमरपेड़ा शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी लवीपाल निवासी मोहल्ला रविदास नगर बी-14 नई बस्ती, आकाश उर्फ गोला निवासी मोहल्ला चाहशीरी, अंकित पहाड़ी निवासी साईं मंदिर मोहल्ला शंभा बाजार शहर कोतवाली और लवीपाल का मौसेरा भाई शुभम फरार है। इनकी तलाश की जा रही है।

उधर, लवीपाल और आकाश उर्फ गोला ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीजेएम ने दोनों के आत्मसमर्पण के लिए 18 दिसंबर की तारीख नियत की है। वहीं, आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। आरोपियों को बाहर ही घेरने की तैयारी है। जजी परिसर के आसपास मुस्तैदी बढ़ाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरो राज्यों में भी स्वाट टीम दे रही दबिश
शहर कोतवाली और स्वाट की पांच टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। स्वाट टीम दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए स्वजन और करीबियों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन

सीजेएम ने शहर कोतवाली से तलब की प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट
लवीपाल ने सुशांत चौधरी और आकाश ने दीपेंद्र नाम से कोर्ट में आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र दिया है। इसके बाद सीजेएम ने शहर कोतवाली से उनके प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट तलब की है। आरोपियों की ओर से दिए प्रार्थना में कहा गया है कि पुलिस उन्हें व उनके परिजनों को परेशान कर रही है। यदि वह वांछित हैं तो आत्म समर्पण करना चाहते हैं।
 

एसपी ने नहीं की पुष्टि
शिवा की गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि अपहरण कांड में आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 

Meerut: अपहरण कांड... सुनील पाल ने वीडियो जारी कर जताया आभार

अभिनेता सुनील पाल ने अपने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद वीडियो जारी कर योगी सरकार का आभार जताया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि दो दिसंबर को मेरे साथ अपहरण की दुर्घटना हुई थी। मैं बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का, उनके निर्देशन में यूपी पुलिस ने बहादुरी के साथ घटना का त्वरित खुलासा किया। एक आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली भी लगी है। 
पाल ने कहा कि पुलिस की जांच में जल्द ही सच सभी के सामने आ गया। अपहरण में कौन-कौन शामिल था, यह भी जल्द ही पता चल जाएगा। उम्मीद है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। भगवान न करे भविष्य में किसी के साथ यूपी में इस तरह की घटना हो। ऐसे बदमाशों से निपटने के लिए योगी सरकार है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि योगी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री बने रहें और पुलिस का ऐसे ही निर्देशन करते रहें। सत्यमेव जयते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed