फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sung hymns and worship in Universal School

Bijnor News: यूनिवर्सल स्कूल में गाए भजन, की पूजा-अर्चना

Mon, 22 Jan 2024 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sung hymns and worship in Universal School
बिजनौर के यूनिवर्सल अकादमी में पूजा अर्चना करते ​अति​​थिगण व ​शिक्षक। स्रोत संस्थान
बिजनौर । अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में यूनिवर्सल अकादमी स्कूल का पूरा परिवार श्रीराम के रंग में रंग गया। एक दिन पूर्व स्कूल के प्रांगण में राम दरबार लगाया गया। स्कूल परिवार ने भजन गायन व नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीराम के आने की खुशी मनाई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) ने भगवान श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसी के साथ विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कर्णवाल, उपाध्यक्ष त्रिलोक कर्णवाल, प्रधानाचार्य डाॅ. अनुज त्यागी, उप प्रधानाचार्य खुशबू कर्णवाल ने भगवान श्रीराम को तिलक किया। इसी के साथ-साथ यूनिवर्सल एकेडमी के समस्त स्टाफ, अंजना त्यागी, कृष्णा कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन चौहान, एनजीटीओ अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सभासद अमित ठाकुर, मोहित शर्मा, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed