फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sun came out in the district after 72 hours, temperature increased

Bijnor News: जिले में 72 घंटे बाद निकला सूरज, बढ़ा तापमान

Sun, 21 Jan 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sun came out in the district after 72 hours, temperature increased
बिजनौर। जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिससे लोगाें की कंपकंपी छूट गई। जिले में करीब 72 घंटे बाद सूरज निकला। धूप निकलने से कुछ देर ही लोगों को सर्दी से राहत मिली। सूरज ढलते ही फिर सर्दी सताने लगी। अगले कुछ दिनों तक सर्दी खूब सताएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने भी 21 जनवरी को सर्दी का रेड अलर्ट और 22 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुर रहे हैं। गर्म कपड़ों में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन सर्दी का अधिक प्रकोप रहेगा। सुबह को घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलेगी। शनिवार सुबह कोहरा नहीं था। मगर शीतलहर चलने से सर्दी बरकरार रही। लोग ठिठुरते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में करीब एक बजे सूरज निकला। जिससे तापमान में कुछ सुधार हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी सर्दी का प्रकोप कम नहीं होगा। पूरे जनवरी सर्दी सताएगी। कोहरा और पाला पड़ने से फसल भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
13 जनवरी- 16.4- 8

14 जनवरी- 16.6- 5.2

15 जनवरी- 16.6- 5.2
16 जनवरी- 16.4- 3.9

17 जनवरी- 12- 4.4

18 जनवरी- 10- 4.9

19 जनवरी- 9.8- 5

20 जनवरी- 12.8- 6.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed