फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suicide: Retired lawman commits suicide by shooting himself with a licensed gun

Suicide: सेवानिवृत्ति कानूनगो ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 04 Feb 2024 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 01:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सेवानिवृत कानूनगो ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कानूनगो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौत की यह वजह सामने आई है।

विज्ञापन
Suicide: Retired lawman commits suicide by shooting himself with a licensed gun
कानूनगो का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र में सेवानिवृत कानूनगो ने रविवार सवेरे करीब 6:15 बजे लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। घटना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी । 

विज्ञापन


मृतक कानून की पत्नी इमला देवी ने बताया कि उनके पति छह महीने पहले नगीना तहसील से कानूनगो के पद से रिटायर हुए थे। उनके तीन बच्चे हैं। एक पुत्री और दो पुत्र। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र सोमेश की 2019 में शादी होने के बाद से उनके पति रतीराम तनाव ग्रस्त रहने लगे थे। यहां तक की पुत्र और पुत्रवधू के आपसी मनमुटाव के चलते जब से उनमें तलाक हुआ, तब से वह और अधिक तनाव में रहने लगे थे।

विज्ञापन

दो महीने पहले छोटे पुत्र का गुजरात हो गया था एक्सीडेंट में घायल 
बताया गया कि उनके जिस पुत्र सोमेश का पुत्रवधू से तलाक हुआ। वह गुजरात में एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी करता है । जिसका दो महीने पहले गुजरात में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसका दाहिना हाथ चला गया। अभी भी उनके छोटे बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया गया कि कानून को रतिराम पारिवारिक तनाव के कारण बहुत परेशान चल रहे थे। वह परिवार में रहते हुए ऐसे हालात में उनका जीना मुश्किल हो रहा था। वह कहते थे उन्हें जीने का कोई आसान तरीका नहीं मिल रहा।  वह ऐसे में कैसे अपने जीवन को व्यतीत करें।

बकौल पत्नी इमला देवी,  उनके पति ने शनिवार देर रात रोज की तरह से परिवार के साथ खाना खाया और खाना खाने के बाद वह रोज की तरह  एक कमरे में सो गए। रात को 12:00 बजे अचानक उनकी आंख खुली। रात में उन्होंने यह कहते हुए घर का चैनल खोला कि उन्हें कोई दिख रहा है जबकि घर में जाग हो जाने के बाद उन्हें समझा कर पहले की तरह से सुला लिया। बताया गया कि जैसे ही सवेरा हुआ और करीब 6:15 बजे तभी उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी 12 बोर दुनाली बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुनकर परिवार में जाग हो गया। वह उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए पहले धामपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वह उन्हें मुरादाबाद ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है । 

प्रथम दृश्य तनाव का कारण: कोतवाल 
 कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव रिटायर्ड कानूनगो की आत्महत्या का कारण लग रहा है।  पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

पाडली मांडू गांव के थे मूल निवासी 
बताया गया कि मृतक रतिराम मूलत धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडली मांडू के निवासी थे  ।वह करीब दो दशक पहले से परिवार के साथ स्टेट बैंक कॉलोनी में अपना घर बनाकर रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed