{"_id":"5ed13e318ebc3e902d0a9b7f","slug":"sugarcane-vehicles-jammed-two-km-long-dhampur-news-mrt483941435","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था बेहतर बनाने को चीनी मिल के यूनिट हैड ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था बेहतर बनाने को चीनी मिल के यूनिट हैड ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन
गन्ना वाहनों से लगा दो किमी लंबा जाम
धामपुर। किसानों में गन्ने की आपूर्ति कराने को लेकर शुक्रवार को भी आपाधापी रही। चीनी मिल के भीतर और बाहर सभी जगह गन्ने से लदे वाहनों से जाम ही जाम लगा रहा। मिल के बाहर गन्ने से लदे वाहनों की लंबी कतार दो किमी दूर तक सड़कों पर लगने से घंटों आवागमन बाधित रहा। चीनी मिल के यूनिट हैड एमआर खान ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मिल का दौरा किया। मिल में स्थापित गन्ना तौल कांटों पर तैनात कर्मचारियों से पूरी क्षमता के साथ तौल करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को चीनी मिल से करीब दो किमी दूर तक गांव जैतरा की शांतिनगर कालोनी तक और मुरादाबाद मार्ग पर गांव दीत्तनपुर तक गन्ने से लदे वाहनों से जाम लगा रहा। मिल ने सड़क पर कई स्थानों पर सिक्योरिटी गार्ड लगाकर सड़क पर एक ओर वाहनों को लगवा रखा है।
व्यवस्था को बेहतर बनाने को शुक्रवार को चीनी मिल के यूनिट हैड ने अधिकारियों के साथ चीनी मिल और यार्ड का निरीक्षण किया। तौल कांटों पर पहुंच कर कर्मियों से पूरी क्षमता से तौल करने के निर्देश दिए। कहा कि एक घंटे के भीतर करीब 90 से अधिक गन्ने से लदे वाहनों और खाली वाहनों की अलग अलग तौल होनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ गन्ना जीएम आजाद सिंह, महाप्रबंधक आईटी लायक राम, जीएम इंजीनियरिंग डीएस रेड्डी, मनोज चौहान रहे।