फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane survey work completed in 511 villages out of 512 of Dhampur sugar mill

धामपुर चीनी मिल के 512 में से 511 गांवों का गन्ना सर्वे कार्य पूर्ण, 474 गांवों का गन्ना सर्वे डाटा ऑनलाइन

Wed, 22 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey work completed in 511 villages out of 512 of Dhampur sugar mill
धामपुर। चीनी मिल की ओर से प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर कुल 512 गांवों में से 511 गांवों का सर्वे कार्य मंगलवार को पूरा हो चुका है। केवल एक गांव मोरना सर्वे से बचा है। जिसका सर्वे 22 जून को होगा। अब तक मिल क्षेत्र के 474 गांवों के गन्ने सर्वे का डाटा सरकारी पोर्टल पर फीड कर ऑनलाइन हो गया है। फीडिंग के आधार पर 474 गांवों का गन्ना रकबा 50,600 हेक्टेयर है। गन्ना क्षेत्रफल का रकबा पिछले साल की तुलना में घटा या बढ़ा है । इसका अभी पता नहीं लग सका है। मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि सर्वे टीम में 115 टीमें लगी है। बुुधवार शाम तक शेष बचे गांवों का भी सर्वे हो जाएगा। सर्वे होने के बाद पता लगेगा कि गन्ना क्षेत्रफल की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर इस बार गन्ने की सर्वे पिछले साल की तुलना में दस दिन पहले यानि कि 20 अप्रैल से सर्वे शुरू हुआ। गन्ना सर्वे में मिल की ओर से 115 टीमें लगाई गई थी। चीनी मिल क्षेत्र में कुल 512 गांव है। जो चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते है। पिछले साल गन्ने का क्षेत्रफल 52 हजार हेक्टेयर था। हालांकि वर्तमान में अभी गन्ना का सर्वे चल रहा है। अभी तक केवल 512 में से 511 गांवों का सर्वे कार्य पूरा हुआ है। एक गांव मोरना बचा है। जिसमें 22 जून को सर्वे होगा। अब तब 511 गांवों में से 474 गांवों का सर्वे डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। रिकार्ड के अनुसार इन गांवों में गन्ने का क्षेत्रफल 50,600 हेक्टेयर है। जो एकाध गांव बचा है उसका सर्वे बुधवार को हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद ही पता लगेेगा कि इस बार गन्ने का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में घटा है या बढ़ा है। वैसे अब तक के आंकड़ों के अनुसार तीन प्रतिशत तक गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम मिलते ही गन्ना सर्वे का ग्रामवार होगा प्रदर्शन
ओमवीर सिंह, जीएम गन्ना , चीनी मिल धामपुर का कहना है कि गन्ना सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद चीनी मिल की ओर से गांवों में जाकर गन्ना सर्वे प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को बताया जाएगा कि गन्ना विभाग की ओर से जो उनके खेतों में जाकर गन्ने का सर्वे किया गया वह अवलोकन कर लें। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी है तो उसे प्रार्थना पत्र देकर ठीक करा लें। जिससे गन्ने की सीजन शुरू होने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। पर गन्ना सर्वे का प्रदर्शन कब से कब तक होगा। इस बाबत प्रदेश के गन्ना आयुक्त की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं आया है। जैसे ही कार्यक्रम आएगा। गन्ना सर्वे प्रदर्शन का कार्य ग्राम बार जाकर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed