फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane price will continue till payment

भाकियू लोक शक्ति का उत्तम शुगर मिल पर धरना जारी

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price will continue till payment
नांगलसोती के उत्तम शुगर मिल में धरना देते भाकियू लोक शक्ति के किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद। भाकियू लोक शक्ति ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर अनिश्चित कालीन धरना जारी है। किसान नेताओं ने मिल प्रशासन पर किसानों की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह के नेतृत्व में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भाकियू लोक शक्ति के जिला प्रभारी शीशपाल सिंह ने चीनी मिल प्रशासन पर किसानों के आर्थिक संकटों की परवाह न करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह ने कहा कि मिल प्रशासन को 15 दिन पूर्व भुगतान संबंधी चेतावनी दी गई थी। मिल प्रशासन ने दो टूक कहा की अगले सीजन तक ही भुगतान होगा, जिसपर पर किसानों को अनिश्चित कालीन धरने के लिए विवश होना पड़ा। बेमियादी धरना-प्रर्दशन में विजेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जगतार सिंह, महीकिपाल सिंह, मुन्ने, रामकुमार, दिनेश सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

किसानों को गुमराह कर चलाया जा रहा धरना: प्रबंधक
नजीबाबाद। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रबंधक नरपत सिंह ने बताया कि भाकियू लोक शक्ति के चंद नेता कुछ किसानों को गुमराह कर स्वार्थ के लिए धरना प्रदर्शन चला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति प्रशासन गंभीर है। चीनी, एथनॉल की बिक्री और बिजली का भुगतान मिल को मिलने के साथ-साथ मिल प्रशासन गन्ना मूल्य भुगतान जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed