{"_id":"5e5ea5058ebc3ec9883013a1","slug":"sugarcane-price-to-be-rs-400-per-quintal-congress-bijnor-news-mrt472012978","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए : कांग्रेस
विज्ञापन

चांदपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 12 सूत्री मांग पत्र एसडीएम घनश्याम वर्मा को सौंपा। मांगपत्र में किसानों को 14 दिनों के अंदर गन्ने का भुगतान किए जाने, गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने, फसल की सिंचाई के लिए के लिए नहरों में पानी छुड़वाने, आवारा पशुओं का स्थायी समाधान करने, जंगली जानवरों को बस्ती में न आने की व्यवस्था बनाने, किसानों के कर्ज खत्म कराने, किसानों को बिजली, डीजल एवं खाद पर छूट दिलाए जाने, नारनौर गंगा नदी पर नवनिर्मित्त पुल को अति शीघ्र चालू कराए जाने, सलेमपुर में पुल तक बंदा बनवाने, खास्ताहाल चांदपुर-हल्दौर एवं चांदपुर-फीना मार्ग को जल्द बनवाने आदि की मांग की गई है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, रजा अस्करी रिजवी, तारिक मुस्तफा, हरज्ञान सिंह, इलियास कुरैशी, चंद्र सिंह सैनी मौजूद रहे।