फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane price of Rs 500 per quintal

किसानों ने मांगा 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य

Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price of Rs 500 per quintal
बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले किसानों ने अनेक मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की।
विज्ञापन

किसान गन्ना समिति कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने धरने पर बैठे किसानों से कहा कि उन्नाव में अपना हक मांगने वाले किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, जो निंदनीय है। कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी पिछले सत्र का भुगतान नहीं किया गया है। गन्ना मूल्य की घोषणा तक नहीं की गई है। किसानों के लिए सरकार के पास नीतियां तो बहुत हैं लेकिन उन्हें लागू करने की नीयत नहीं है। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देकर गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों को 24 घंटे बिजली देने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों व मजदूरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, नांगल से चंदक तक नहर की पट्टी पक्की कराने की मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह, सतवीर सिंह, अंबरीश, शीशपाल, तारा सिंह, अरुण, गजराज, कामेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed