फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane nursery will be ready in the beds of eight thousand farmers

आठ हजार किसानों की क्यारियों में तैयार होगा रोग रहित शुद्व गन्ने की बीज

Wed, 02 Feb 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane nursery will be ready in the beds of eight thousand farmers
आठ हजार किसानों की क्यारियों में तैयार होगी गन्ने की नर्सरी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से मिल क्षेत्र के आठ हजार किसानों की क्यारियों में एकल आंख विधि से गन्ने की नर्सरी को तैयार कराया जाएगा। इसके लिए मिल अधिकारियों की ओर से पूरी तैयारी की ली गई। मिल की ओर से किसानों को कीटनाशक मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। मिल अधिकारियों की टीमें किसानों के खेतों में जाकर स्वयं नर्सरी की बुवाई कराएंगी। मिल अधिकारियों का कहना है कि ऐसा प्रदेश की अन्य चीनी मिलों की तुलना में धामपुर चीनी मिल की ओर से ही पहला प्रयास किया जा रहा है। नर्सरी की बुवाई 15 फरवरी से मार्च के अंत तक होगी।

धामपुर मिल में जिले के करीब 450 गांवों के लगभग 84 हजार से ज्यादा किसान चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। गन्ने का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चीनी मिल की ओर से अबकी बार क्षेत्र के आठ हजार किसानों के खेतों में एकल आंख विधि से गन्ने के बीज की नर्सरी को तैयार कराया जाएगा, जिसके लिए तैयारी कर ली गई है। किसानों को भी चिह्नित किया जा चुका है। बुधवार तक आठ हजार में से 2500 किसानों ने अपने खेतों में गन्ने की नर्सरी को तैयार कराने को नाम दर्ज करा दिए हैं। बाकी के नामों को दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि नर्सरी की बुवाई आंख से आंख की दूरी एक फुट और लाइन से लाइन की दूरी साढ़े चार फुट रखी जाएगी। जीएम ने बताया कि 10/10 वर्ग मीटर के क्षेत्र में केवल 20 किलो गन्ने का एकल आंख के बीज के रूप में प्रयोग होगा। इस साइज में नर्सरी को तैयार करने को गन्ने की केवल 200 आंखें चाहिए। जब नर्सरी तैयार हो जाएगी तो इससे करीब साढ़े सात बीघा में ट्रैंच विधि से गन्ने की बुआई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed