{"_id":"6ad11e68bffee93ec90778a4","slug":"sugarcane-moisture-increased-due-to-rain-sugar-mills-will-start-functioning-in-the-first-week-of-november-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-193063-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बारिश से बढ़ी गन्ने में नमी, नवंबर के पहले सप्ताह में चलेंगी चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बारिश से बढ़ी गन्ने में नमी, नवंबर के पहले सप्ताह में चलेंगी चीनी मिलें
विज्ञापन
बिजनौर। अक्तूबर में दो-तीन बार हुई बारिश से गन्ने में नमी बढ़ गई है। इससे चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने में देरी होने की संभावना है। मिल अधिकारियों के अनुसार, गन्ने में पानी की मात्रा अधिक होने से चीनी का परता करीब एक प्रतिशत घटकर नौ प्रतिशत रह गया है। ऐसे में जिले की चीनी मिलों में नवंबर के पहले सप्ताह के आसपास पेराई शुरू होने की उम्मीद है। बारिश से पावर कोल्हुओं का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
गन्ना विभाग और चीनी मिलें पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारियों में जुटी हैं। हालांकि, बार-बार बारिश होने से तैयारियों पर असर पड़ रहा है। जिले में 2.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल है। इसकी पेराई के लिए 10 चीनी मिलें संचालित होती हैं। इस बार बाजार में चीनी के अच्छे भाव के चलते मिलें अतिरिक्त गन्ना क्षेत्रफल हासिल करने के प्रयास में हैं। जिले में कई पावर कोल्हुओं का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन बारिश के कारण उनका कामकाज भी प्रभावित हुआ है।
-अभी नहीं हुई गन्ना सुरक्षण की बैठक
पेराई सत्र शुरू होने से पहले लखनऊ में गन्ना सुरक्षण की बैठक होती है। इसमें किसान क्रय केंद्र बदलवाने के प्रस्ताव रखते हैं। बैठक में गन्ना विभाग की ओर से चीनी मिलों को पेराई सत्र के लिए गन्ना क्षेत्रफल आवंटित किया जाता है। हालांकि, अभी बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। किसान अपनी पसंद की चीनी मिलों के क्रय केंद्र लगवाने की मांग कर रहे हैं। कई किसान मिल गेट के बजाय क्रय केंद्रों पर गन्ना आपूर्ति शुरू कराने की मांग को लेकर विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
चीनी मिलों का संचालन तय समय पर शुरू कराने की तैयारी चल रही है। बारिश के कारण कुछ देरी होने की संभावना है। कई चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने से पहले बॉयलर पूजन भी किया जा चुका है। - ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी