फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane department sleeps with locust crew reached Agra

आगरा पहुंचे टिड्डी दल से गन्ना विभाग की नींद उड़ी

Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane department sleeps with locust crew reached Agra
आगरा पहुंचे टिड्डी दल से गन्ना विभाग की नींद उड़ाई
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ने की फसल को टिड्डी दल से बचाने के लिए किसानों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। किसानों को बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से चल कर टिड्डी दल ने आगरा में आमद कर ली है। यह दल रात में जहां रुक जाता है, उस क्षेत्र में गन्ने की फसल को पूरी तरह से चट कर जाता है। इस दल से निजात पाने को किसानों को एक साथ रात्रि के समय जब यह दल विश्राम करें। तभी कीटनाशक रसायनों जैसे क्लोरोपाईरीफास 50 ई.सी 625 एम. एल प्रति एकड़ 200 ली. पानी में घोल बना छिड़काव करें। एक दो किसान के ऐसा करने से कुछ नहीं होगा।
गन्ना जीएम आजाद सिंह ने चिंता जताई कि देश में मानव जाति के लिए कोरोना वायरस खतरा बना है। ठीक वैसे ही गन्ने की फसल के लिए टिड्डी दल संकट बना है। टिड्डियों के इस दल की आगरा में आमद हो चुकी है। आगरा का गन्ना विभाग इस दल के खात्मे को व्यापक स्तर पर प्रयास कर रहा है। यह दल हवा के सहारे से तेजी से भागता है। दिन भर भागता है और रात होने पर वहीं पर विश्राम करने को रुक जाता है।
विज्ञापन

टिडृडी दल हमेशा बलुई मिट्टी में अंडे देता है। ऐसे में किसानो को खेतों में पानी भर जुताई कर देने इसके हमले से बचा जा सकता है। यह टिड्डी दल शाम 6 से 8 बजे के आस पास जमीन अथवा पेड़ व पौधों पर बैठ जाता है। फिर सुबह 8 से 9 बजे के करीब उड़ान भरता है। इस अवधि के बीच इनके ऊपर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करके टिड्डी दल को मारा जा सकता है। कीटनाशक रसायनों जैसे क्लोरोपाईरीफास 50 ई.सी 625 एम. एल प्रति एकड़ 200 ली पानी मे घोल बनाकर छिड़काव करें या साइपरमैथरीन 25 ई. सी 100 एम एल प्रति एकड़ के हिसाब से 200 ली पानी में घोल बनाकर टिड्डी दल पर छिड़काव करे । टिड्डी दल (स्वबनेज) से गन्ने की फसल को बचाने का एक और तरीका है। किसान खेतों में एक साथ मिलकर आग जलाकर पटाखे फोड़े या फिर थाली, ढोल नगाडे़ बजाकर तेज आवाज करें व धुआं करें। जिससे टिड्डी दल हमला नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed