फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane crop in the grip of red rot disease in Dhampur area

Bijnor News: धामपुर - रेड रॉट बीमारी की चपेट में गन्ने की फसल

Tue, 22 Aug 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop in the grip of red rot disease in Dhampur area
- अधिक समय तक खेतों में पानी भरा रहने से बीमारी की चपेट में आ रहे खेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। अधिक दिनों तक खेतों में नदियों का पानी जमा होने से गन्ने की फसल को रेड रॉट बीमारी लग गई है। फसल के रोगग्रस्त होने से पौधे सूखने लगे हैं। क्षेत्र में अब तक 10 प्रतिशत से ज्यादा गन्ने की फसल को बीमारी ने नष्ट कर दिया है। इस बीमारी से बचाव के लिए विशेषज्ञ ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव की सलाह दे रहे हैं।
धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि रेड रॉट बीमारी को गन्ने की फसल के लिए खतरनाक माना जाता है। इसमें गन्ने का पौधा सूख जाता है। गन्ने के तने में सिरके जैसी दुर्गंध आने लगती है। गन्ने की प्रकृति लाल रंग की हो जाती है। यह बीमारी खादर क्षेत्र में तेजी से फैल रही है। मिल की ओर से अब तक जो सर्वे कराया, उसमें 300 हेक्टेयर से अधिक खेतों में यह बीमारी देखी जा चुकी है। अब तक लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

यदि इस बीमारी को खत्म करने का प्रबंध नहीं होता तो यह पूरे खेत की फसल को सुखाकर नष्ट कर देती है। चीनी मिल की लगभग 50 टीमें इस कार्य में लगी हैं। जिन गांवों, खेतों में यह बीमारी होती है, मिल की टीम किसानों के साथ संबंधित खेत पर जाकर अपने सामने रोगग्रस्त गन्ने के पौधे को उखड़वाकर उसकी जड़ में ब्लीचिंग पाउडर डलवा रही हैं। अब तक करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधों को उखाड़कर ब्लीचिंग पाउडर डाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed