फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane burns with spark

गन्ने के खेत में लगी आग, आक्रोशित किसानों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane burns with spark
नजीबाबाद के गांव शहजादपुर में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से कई बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर आदि खेतों में चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब 60 बीघा गन्ना जल गया। आक्रोशित किसानों ने थाने पहुंचकर विद्युत निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने थाने में ही काफी देर तक एसडीओ को अपने बीच बैठाए रखा।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी किसान धर्मवीर, मान सिंह, शेखर के गन्ने खेत के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गन्ने की सूखी पत्तियों पर गिरी। देखते ही देखते गन्ने के खेत में आग फैल गई। यह देखकर आसपास के किसान दौड़े और ट्रैक्टर आदि से कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। तब-तक धर्मवीर, मान सिंह, शेखर, देवेंद्र, भूपेंद्र, मिद्दू आदि की 60 से 70 बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

भाकियू के दिनेश कुमार, नरदेव, अवनीश कुमार के नेतृत्व में आक्रोशित संजीव, प्रमोद कुमार, करतार सिंह, विजय सिंह, भूपेंद्र, विनय, कमल सिंह, देशराज सिंह, मनोज आदि किसानों ने थाने पहुंचकर विद्युत निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारी थाने में ही विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। वार्ता के लिए पहुंचे विद्युत निगम के एसडीएम विकास कुमार को प्रदर्शनकारियों ने अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed