फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane betting demonstration program ends in 512 villages

512 गांवों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम खत्म

Thu, 01 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane betting demonstration program ends in 512 villages
512 गांवों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम खत्म
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से धामपुर चीनी मिल क्षेत्र के सभी 512 गांवों के 85 हजार किसानों को गन्ना सट्टा प्रदर्शन करा दिया गया है। यह कार्यक्रम 20 जुलाई से शुरू हुआ था जो मंगलवार 30 अगस्त को खत्म हो गया है। कार्यक्रम के दौरान साढे़ छह हजार किसानों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

धामपुर चीनी मिल, गन्ना विभाग की ओर से मई और जून माह में गन्ना सर्वेक्षण किया गया था। गन्ना सर्वेक्षण के आंकड़ों को सत्यापित कराने के लिए 20 जुलाई से 30 अगस्त तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम चला। करीब 125 टीमों को डोर टू डोर जाकर कार्यक्रम को चलाया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान करीब 6500 किसानों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। अधिकांश किसानों का कहना है कि जब उनके द्वारा सभी कागजातों को उपलब्ध करा दिया है, तो रकबा कम कैसे हो गया। किसी ने प्लॉट गलत सर्वे होने की शिकायत की है। किसी की खाता नंबर आदि में गलती होने की शिकायत है। इन सभी आपत्तियों के निस्तारण का प्रयास शुरू हो गया है। एक सितंबर से 10 सितंबर तक किसानों को कच्चे पर्ची कैलेंडरों का वितरण होगा। किसान गन्ना विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा देख सकते हैं। बताया गया कि 11 से 30 सितंबर के बीच किसी भी तिथि में किसानों की सट्टा संबंधी समस्याओं के निदान के लिए मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed