{"_id":"5e3327bb8ebc3e4ad9297384","slug":"sugar-mills-get-1500-crore-ccl-bijnor-news-mrt466438432","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों को मिला 1500 करोड़ का सीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों को मिला 1500 करोड़ का सीसीएल
विज्ञापन
चीनी मिलों को मिला 1500 करोड़ का सीसीएल
बिजनौर। बैंकों ने चीनी मिलों का सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) मंजूर कर लिया है। करीब 1500 करोड़ का सीसीएल मंजूर किया गया है। इस राशि से किसानों का भुगतान होगा। सीसीएल का पैसा किसानों के खातों में भेजा जाएगा। चीनी मिलों को भुगतान करने में ज्यादा मुश्किलें नहीं उठानी होंगी।
चीनी मिलों का करीब आधा पेराई सत्र पूरा हो चुका है। मिलें भुगतान भी कर रही हैं। बिजनौर, चांदपुर व बिलाई चीनी मिल को छोड़कर बाकी चीनी मिलें सही भुगतान कर रही हैं। चालू पेराई सत्र का भुगतान करने के लिए चीनी मिलों ने बैंकों से सीसीएल मांगी है। चीनी मिलों ने बैकों से करीब 1800 करोड़ का सीसीएल मांगा था। सीसीएल में मिलने वाली राशि से किसानों का भुगतान किया जाता है। नियम के अनुसार बैंक चीनी मिलों की चीनी को बंधक बना लेंगे और चीनी मिलों को ऋण दे देंगे। चीनी मिल चीनी बेच सकती हैं। चीनी बेचकर आने वाली राशि को बैंकों को दे दिया जाएगा। इस तरह किसानों को भुगतान भी समय से मिल जाएगा और सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कोटे के अनुसार ही चीनी मिल चीनी भी बेच सकेंगी। जिले की आठ चीनी मिलों ने सीसीएल मांगा था। इसमें से बरकातपुर चीनी मिल को छोड़कर बाकी चीनी मिलों का सीसीएल मंजूर हो गया है।
बिलाई को नहीं मिलता सीसीएल
बिलाई चीनी मिल को बैंकों से सीसीएल नहीं मिलता है। ग्रुप के बाकी प्रोजेक्ट पर पहले से ही चीनी मिलों ने ऋण दे रखा है। इस वजह से मिल को और ऋण नहीं दिया जाता है। बिजनौर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार अभी 30 करोड़ का भुगतान मिला है। इससे किसानों का भुगतान किया जा रहा है। बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विश्वास राज के अनुसार मिल को सीसीएल अभी मंजूर नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही मंजूर होने की संभावना है। किसानों का भुगतान मिल की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
चीनी मिल मांगा सीसीएल मंजूर सीसीएल
धामपुर 470 440
बुंदकी 252.45 252.45
नजीबाबाद 250 244
बहादरपुर 184.02 184.02
स्योहारा 410 320
बिजनौर 75 30
चांदपुर 100 50
बरकातपुर 118 00
कुल राशि 1859.47 1520.47
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। राशि करोड़ रुपये में है।