फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mill karmi runs home

चीनी मिल कर्मी के घर पर धावा

Sun, 26 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल कर्मचारी के परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर बदमाशों ने लूटपाट की। हमले में मिलकर्मी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक पुत्र को भी काफी चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले परिजनों ने साहस कर एक बदमाश को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मिलकर्मी की तहरीर पर  पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत रसायन मजदूर मुन्नू सिंह का घर नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर गांव अकबरपुर चौगांवा में कोटद्वार ब्रांच लाइन के निकट स्थित है। शनिवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म कर मुन्नू सिंह करीब ढाई बजे घर लौटा। घेर में सो रही मुन्नू सिंह की पत्नी जयवती ने दरवाजा खोला। दुर्भाग्यवश मुन्नू सिंह दरवाजा खुला छोड़कर छत पर सोने चला गया। चंद मिनट बाद ही पांच-छह बदमाशों ने घेर में घुसकर जयवती पर डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पहले कि जयवती की चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहे अन्य परिजन संभल पाते, बदमाशों ने उनकी घेराबंदी कर डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दो बदमाशों ने एक कमरे में सो रहे मुन्नू सिंह के पुत्रों अवनीश व दीपक पर डंडों से हमला किया, जबकि दो बदमाशों ने एक अन्य कमरे में धर्मेंद्र और उसकी पत्नी जूही को आतंकित करते हुए पीटा। बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल जयवती और पुत्रवधू जूही के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। इसके अलावा बदमाशों ने घर पर रखे करीब छह-सात तोला सोने के आभूषण, करीब 750 ग्राम चांदी और अवनीश के पास रखी 33 हजार रुपये लूट ली। इस बीच शोर सुनकर छत से उतरे मुन्नू सिंह ने बाहर निकलकर शोर मचाया। उधर, बदमाशों के बीच घिरे तीन भाइयों ने बंदूक निकालकर बदमाशों को गोली मारने का शोर मचाया, तो बदमाशों के पांव उखड़ गए। घर से निकलकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर पिता-पुत्रों ने एक बदमाश को कुछ ही फासले पर दबोच लिया। अन्य बदमाश भाग निकले। बदमाश की पिटाई कर परिजनों ने उसके हाथ-पांव बांधकर घर में डाल दिया। मुन्नू सिंह ने प्रधान मुनीश अहमद को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने घायलों जयवती व दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पकड़े गए बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में उपचार दिलाया गया। बदमाश ने अपना नाम रहमान निवासी मुजफ्फरनगर बताया। घटना के बाद से मुन्नू सिंह एवं उसके भाइयों धनीराम, ओमप्रकाश, रामपाल सिंह के परिवार दहशत में हैं। पीड़ित परिवार ने पकड़े गए बदमाश से कड़ी पूछताछ कर उसके साथी बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed