फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Substandard materials purchased at schools

स्कूलों में खरीदी गई घटिया सामग्री

Sat, 10 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में मार्च के महीने में क्रय की गई वस्तुओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे  थे। डीएम के निर्देश पर खरीदी गई वस्तुओं के जांच कराने के आदेश दिए गए थे। जांच में क्रय की गई वस्तुओं की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पाई गई।  
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मार्च के महीने में काफी सामान क्रय किया गया था। सामान की खरीदारी आनन-फानन में किए जाने से संदेह के घेरे में आ गई थी। कस्तूरबा स्कूलों के लिए वाटर कूलर, कूलर स्टैंड, एयर कूलर, प्रोटीन पैन पाउडर, प्रोजेक्टर, अलमारी, कंप्यूटर टेबल, पंखे, मिक्सर ग्लैंडर सहित कई वस्तुओं की खरीदारी की गई थी।  बेसिक शिक्षा विभाग के दो अधिकारी भी संदेह के घेरे में आ गए थे। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पर मनमाने ढंग से खरीदारी कराने के आरोप लगाए गए थे।  जांच में सामान घटिया होना पाया गया है, जिस फर्म से सामान खरीदा गया है उस फर्म के कुल भुगतान की 30 प्रतिशत की धनराशि की कटौती करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

उधर, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रकरण सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के समक्ष हैं। उनके संज्ञान में अभी जांच रिपोर्ट का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed