{"_id":"61f975dd5c637d15d625f88d","slug":"subject-experts-appointed-for-online-studies-bijnor-news-mrt5754650182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विषय विशेषज्ञ नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विषय विशेषज्ञ नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विषय विशेषज्ञ नियुक्त
बिजनौर। शासन की सख्ती के बाद प्रशासन ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर हरकत में आ गया है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जिला कंट्रोल रूम बना दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई की समस्याएं दूर करने के लिए कक्षा नौ से 12 तक के विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
निर्देशक माध्यमिक शिक्षा ने दो दिन पहले सूबे के शिक्षा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक की थी। डीआईओएस राजेश कुमार ऑनलाइन बैठक से जुड़े। शिक्षा निदेशक ने आनलाइन पढ़ाई को गति देने की सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद प्रशासन आनलाइन पढ़ाई को लेकर हरकत में आ गया है।
निगरानी के लिए जीजीआईसी बिजनौर में जिला कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह प्रभारी है। जिनका मोबाइल नंबर 7906757931 है। विद्यार्थी पढ़ाई संबंधी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। बताया गया कि जिले के 387 विद्यालयों को कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की आनलाइन पढ़ाई में आ रहा कठिनाई को दूर करने के लिए कक्षा नौ व 10 के आठ तथा कक्षा 11 व 12 के 13 विषय विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। विषय विशेषज्ञ की सूची विद्यालयों को भेजी जा रही है। विद्यालय छात्रों को शिक्षकों की जानकारी देंगे। रैंडम चेकिंग के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
इन विषयों के हैं विशेषज्ञ शिक्षक
कक्षा नौ व 10 के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, गृहविज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा वाणिज्य। कक्षा 11 व 12 के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भूगोल , नागरिक शास्त्र, इतिहास, कृषि, संस्कृत व शिक्षा शास्त्र है।