फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sub Inspector Ramnarayan Singh has died of a heart attack in Bijnor

UP: सब इंस्पेक्टर का निधन, पुलिस महकमे में छाया मातम, बिजनौर में दो साल पहले हुए थे तैनात

Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के स्योहारा थाने में दो साल पहले तैनात हुए सब इंस्पेक्टर का निधन हो गया। उनके निधन होने से पुलिस महकमे में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
Sub Inspector Ramnarayan Singh has died of a heart attack in Bijnor
एसआई रामनारायण सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के स्योहारा थाने में दो वर्षों से तैनात एचएम/उपनिरीक्षक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूचना मिलने पर सीओ धामपुर व थाना प्रभारी हमबीर सिंह ने सीएचसी पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके निधन पर पुलिस विभाग में मातम छा गया है।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात्रि दस बजे स्योहारा थाने में तैनात एसआई रामनारायण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रामनारायण सिंह (58) पुत्र रामलाल दो वर्ष से अधिक समय से स्योहारा थाने में एचएम के पद पर तैनात थे। छः माह पूर्व रामनारायण सिंह का प्रमोशन उपनिरीक्षक के पद पर हुआ था। वर्तमान में फीना चौकी पर तैनात थे। रामनारायण सिंह स्योहारा थाने में माल गृह का चार्ज सौंपने आये थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशाने पर आजम के ठिकाने: CA के कार्यालय पर खंगाला रिकॉर्ड, दिनभर चली कार्रवाई में कुछ मिला या नहीं, यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि दस बजे अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनके निधन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया है। रामनारायण सिंह थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव छपोली के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना पर सीओ धामपुर शुभ सुचित व थाना प्रभारी हमबीर सिंह सीएचसी पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: सिर-हाथ काटकर फेंकी थी लाश: ऐसे हुई पहचान, सामने आया बड़ा अपडेट, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार

थाना प्रभारी हमबीर सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed