{"_id":"6293b7798fb95d5b65195760","slug":"study-is-very-important-for-journalists-bholanath-bijnor-news-mrt5907033106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों के लिए अध्ययन बेहद जरूरी : भोलानाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों के लिए अध्ययन बेहद जरूरी : भोलानाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकारों के लिए अध्ययन बेहद जरूरी : भोलानाथ
बिजनौर। विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वर्तमान समय में पत्रकारिता के बदले स्वरूप पर चर्चा की गई। रविवार को डीएवी कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ देव मुनि नारद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख अनिल त्यागी ने कहा कि नारद मुनि पत्रकारिता के जनक व ब्रह्मांड के पहले पत्रकार थे। नारद जी का प्राकट्य पर्व हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। वह ब्रह्मांड की कुशलता को विभिन्न लोकों में यात्रा करते थे। वह विष्णु भगवान के परम भक्तों में से एक हैं। पृथ्वी, आकाश और पाताल की सभी सूचनाएं देवी देवताओं को प्रेषित करते थे। साथ ही उनकी सूचनाओं से कभी किसी का अहित भी नहीं हुआ। मौजूदा दौर में ऐसी खबरों का प्रकाशन हो जिससे समाज में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय न हो जाएं।
वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारद्वाज ने कहा पत्रकारिता अपने मूल स्वरूप से भटक गई है। अध्यक्षता कर रहे भोलानाथ त्यागी ने कहा पत्रकार को अध्ययन से जुड़ने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण कौशिक, अवनीश गौड, अजीत चौधरी, राजकुमार, विजेंद्र चौधरी, हरवीर कुमार, नितिन कुमार, नीरज पाल, पुनीत गोयल, नरेंद्र मारवाड़ी सहित आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक मयंक मयूर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रचार प्रमुख पत्रकार ललित जोशी, सह जिला प्रचार प्रमुख डॉ. विदित चौधरी, नगर प्रचार प्रमुख देवेन्द्र पाल चीनू, सह नगर प्रचार प्रमुख अनुराग मेहरोत्रा आदि रहे।