फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students visited the police station

छात्र छात्राओं ने पुलिस स्टेशन का किया भ्रमण

Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students visited the police station
धामपुर में रैली निकालते राजकीय इंटर कालेज कुण्डीपुरा के छात्र एवं छात्राएं। - फोटो : DHAMPUR
छात्र छात्राओं ने पुलिस स्टेशन का किया भ्रमण
विज्ञापन

धामपुर। स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज व कुंडी केदारपुर, राजकीय हाईस्कूल शाहलीपुर नीचल के छात्र छात्राओं ने बृहस्पतिवार को फायर स्टेशन धामपुर, थाना कोतवाली, तहसील परिसर, एसडीएम कोर्ट एंव पोस्ट आफिस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान फायर स्टेशन के प्रभारी तेजपाल सिंह ने छात्र छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी दी। धामपुर कोतवाली निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा ने छात्र छात्राओं को पुलिस के दायित्वों का बोध कराया। कहा कि पुलिस का काम अपराधों को काबू करने और कार्रवाई करने का होता है। कोतवाल ने सरकार की ओर से जारी किए तीन नंबरों 1090, 100, 112 की जानकारी दी। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य शरत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उ.प्र. सरकार के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कु. पारूल चंद्रा, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, विवेक रस्तोगी, धीरज कुमार, शैली राजपूत, जानवी राठी, धरती कशिश चौहान, शिवा राजपूत आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed