{"_id":"63dc85ba15228e3ecb715e91","slug":"students-took-information-about-aquatic-animals-and-birds-bijnor-news-c-14-1-102562-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: छात्र-छात्राओं ने ली जलीय जीवों, पक्षियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: छात्र-छात्राओं ने ली जलीय जीवों, पक्षियों की जानकारी
Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रावली तटबंध पर वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं और वन अधि
-गंगा बैराज घाट पर हुआ मेले का आयोजन
-फोटो-7..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत समाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर ने बृहस्पतिवार को विश्व वेटलैंड दिवस 2023 का आयोजन कराया। प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी ने आद्र भूमियों के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया और यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग के लिए गंगा प्रहारियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कृष्णा कॉलेज बिजनौर के समाज कार्य विभाग के परास्नातक, रामा कॉलेज के स्नातक स्तर एवं रावली गांव तथा गंगा नदी किनारे के गांवों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों, अभिभावक गणों और गंगा प्रहारियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही हैदरपुर वेटलैंड के अंतराष्ट्रीय महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह वेटलैंड वर्ष 1984 में मध्य गंगा कैनाल पर बांध निर्माण से उत्पन्न जलभराव से हुआ है। इसमें 19000 भारतीय पक्षियों और विदेशी पक्षियों की 62 प्रजातियां अब तक मिल चुकी हैं। हैदरपुर वेटलैंड को 47 वें रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित किया है। कृष्णा कॉलेज के संकाय सदस्य नितिन ढाका ने भी विचार रखे। कॉलेज से आए छात्रों में आद्र भूमियों के महत्व एवं परिस्थितिक तंत्र में उनकी उपयोगिता आधारित चित्रकला प्रतियोगिता,निवन्ध एवं वाद विवाद प्रतियोगितएं आयोजित की गईं और उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएफओ अरुण कुमार, एसडीओ ज्ञान सिंह, रेंजर बिजनौर स्वरुप रावत, सेक्शन अधिकारी मदन पाल आदि उपस्थित रहे।
-छात्रों को किया सम्मानित
किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन जंतु विज्ञान विभाग व एमएस डब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने विश्व आर्द्र भूमि दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विश्व वेटलैंड दिवस मेले में प्रतिभाग किया। मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएफओ अरुण कुमार, एसडीओ ज्ञान सिंह, एसडीओ नजीबाबाद अंशुमन व डीपीओ पुलकित अग्रवाल ने प्रमाण पत्र दिए। मेले का सफल भ्रमण डीन साइंस डॉ. सीडी शर्मा, पूजा पाल, आफरीन, अरुण कुमार, श्वेता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता तमन्न्ना रही प्रथम
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गांव रहीमपुर के साजिद जूनियर हाईस्कूल में आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मनीषा दिनकर द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल, प्रधानाचार्य मुमताज, अध्यापिका चंदा ने वेटलैंड पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय तथा अनन्या ने तृतीय स्थान पाया।