{"_id":"63e821d5e922e0df7007ade4","slug":"students-take-out-awareness-rally-bijnor-news-c-14-1-114133-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:46 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में नशे के खिलाफ रैली निकालतीं रमा जैन कॉलेज की छात्राएं।
बिजनौर, नजीबाबाद। रमा जैन और साहू जैन कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर समाज और देश के उत्थान में सहभागी बनने की अपील की।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने स्वयंसेवी छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए अभिशाप है। देश की युवा पीढ़ी को नशामुक्त समाज की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना अरोड़ा के नेतृत्व में छात्राओं की रैली विद्यालय से शुरु होकर गांव शाहपुर होते हुए प्रेमधाम आश्रम पहुंची। छात्राओं ने दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की। रैली में अनुष्का, हिमानी, मोनिका, निशा, मंतशा, प्रियंका, गुलफिशा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उधर, साहू जैन कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में छात्रों नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने गांव खिदरीपुरा में जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। रैली में उदित, अमन, अतुल, सार्थक, रितिक, समीर, जावेद, आशीष, विवेक, दीपांशु आदि शामिल रहे।