{"_id":"6117f9758ebc3ee0737521bb","slug":"students-ruckus-in-rsm-dhampur-news-mrt551903065","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएम में छात्रों का दूसरे दिन भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएम में छात्रों का दूसरे दिन भी हंगामा
विज्ञापन
धामपुर आरएसएम डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल कराने की मांग को लेकर प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल का घ?
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएम में छात्रों का हंगामा
धामपुर। आरएसएम डिग्री कॉलेज में छात्रों ने शनिवार को दूसरे दिन भी कृषि संकाय तृतीय व पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कालेज प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल का उनके कार्यालय में धरना देकर घेराव किया।
छात्रों ने कहा कि कालेज प्राचार्य और कृषि संकाय के शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद ने उनका भविष्य चौपट कर दिया है। 14 अगस्त को उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा भी नहीं हुई। हंगामे की सूचना पर कालेज में पुलिस पहुंची और छात्रों की समस्या का निदान कराने का आग्रह किया। प्राचार्य ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा की नई तारीख ली जाएगी।
छात्र रचित शर्मा, आदेश कुमार, विनोद यादव, हिमांशु, सोनू , महेंद्र, सोनू, विजेंद्र का कहना था कि प्रैक्टिकल की तारीख एक माह पहले आ गई थी लेकिन प्राचार्य रंजन अग्रवाल और संकाय के अध्यक्ष सौराज के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। शिक्षक सौराज सिंह परीक्षा कराने के इच्छुक है लेकिन उन्हें आंतरिक परीक्षक नहीं बनाने रहे है। कालेज प्रशासन उनके हित की नहीं सोच रहा है। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक शशिकांत वालिया ने कहा कि प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कालेज का वातावरण दूषित कर रखा है। उधर प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल ने बताया कि छात्रों की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी महाविद्यालय की होती है। छात्रों की परीक्षा जल्द होगी।