{"_id":"6abff7138f9e6c5f5b0c6923","slug":"student-riding-a-bike-dies-in-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-191890-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
-बिजनौर कोतवाली रोड पर मोहित पेपर मिल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर कोतवाली रोड पर मोहित पेपर मिल के पास सामने से आ रही करने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिसमें छात्र मोहित की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर निवासी 20 वर्षीय मोहित पुत्र अशोक इंटर में पढ़ता था। शुक्रवार के शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से मोहित पेपर मिल के पास पेट्रोल पंप पहुंचा। पेट्रोल डलवाने के बाद मोहित बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही करने से टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाबुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।