फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student council jammed the highway

हरिद्वार मार्ग पर श्रेया पब्लिक स्कूल के निकट किया प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Student council jammed the highway
विद्यार्थी परिषद ने किया हाइवे जाम
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल में फीस बढ़ोतरी, जबरन फीस वसूली और टीसी जारी न करने का आरोप लगाते हुए राहतपुर में हाइवे जाम किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक शशिकांत वालियान, पारस चौधरी, अभिषेक त्यागी, पीयूष रस्तोगी, अंशुल राजपूत, आकाश, दीपक, मनोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रशासन पर फीस वसूली के लिए दबाव बनाने, कक्षा 10 पास विद्यार्थियों को टीसी जारी न करने तथा स्कूल के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए राहतपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्रेया पब्लिक स्कूल के सामने हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधक और एसडीएम के आने तक जाम खोलने से इंकार कर दिया। मंडावली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष बाबूराम गौतम की सूचना पर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से स्कूल प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लगभग एक घंटा प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार ने कहा कि फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऑन लाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से पढ़ाई के दौरान फीस व स्कूल ड्यूज जमा कराकर टीसी आदि लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed