फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stud making work not started in Gauspur

गौसपुर में शुरू नहीं हुआ स्टड बनाने का कार्य

Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stud making work not started in Gauspur
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी किनारे भू-कटाव क्षेत्र। - फोटो : NAZIBABAD
गौसपुर में शुरू नहीं हुआ स्टड बनाने का कार्य
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। बरसात शुरू होने में मात्र एक महीना शेष रह गया है, लेकिन एक दशक से भू-कटाव का दंश झेल रहे गौसपुर गांव में अभी तक स्टड बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ। गौसपुर में स्टड बनाने के लिए सिंचाई विभाग को बजट तो मिला, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते गांव की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में बरसात शुरू होते ही गंगा नदी कटान करना शुरू कर देती है। ग्रामीण पिछले दस वर्षों से कटान की समस्या से जूझ रहे हैं। वर्तमान में गांव और गंगा नदी के बीच मात्र 70 मीटर की दूरी रह गई है। गंगा कटान के चलते कई ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि गंगा नदी में समा चुकी है। पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, ग्रामीण राज प्रसाद, मुन्नू सिंह, मास्टर भूपेंद्र का कहना है कि नदी को गांव के नजदीक आता देख कई ग्रामीण तो गांव छोड़ने का मन भी बना चुके थे, लेकिन शासन से गंगा नदी किनारे के गांवों में कटान रोकने के लिए 61 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में आस जगी है। जून माह के अंत में बरसात शुरू हो जाती है, लेकिन सिंचाई विभाग ने स्टड बनाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि गांव में स्टड बनाने के लिए बजट मिला है, जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
गांव के भूदेव का कहना है कि तटबंध बनाने के सिंचाई विभाग को बजट मिला है, लेकिन स्टड बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। कुलदीप का कहना है कि बरसात से पूर्व तटबंध नहीं बने तो इस बार गंगा नदी गांव तक कटान कर देगी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक रणवीर निराला का कहना है कि जल्द ही गांव में तटबंध बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो सीएम पोर्टल पर सिंचाई विभाग की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed