फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   strikedown in bijnor

काम ठप, चक्का जाम, जनता हलकान

Wed, 02 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
strikedown in bijnor
बिजनौर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से प्रस्तावित हड़ताल का जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। हड़ताल से कुछ विभागों में तो ताले लटके रहे, जबकि अधिकतर विभागों में कर्मचारी काम करते रहे।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक की सभी चार शाखाओं में कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर रहे जबकि यूनियन के आह्वान पर पीएनबी की 48 ब्रांचों में दोपहर साढ़े 12 बजे हड़ताल की गई। बैंकों में हड़ताल से करीब 50 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ। हड़ताल का सबसे अधिक असर सरकारी स्कूलों में देखने को मिला।
विज्ञापन


प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सुबह प्रार्थना के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी।

बुधवार सुबह को आरजेपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी, किसान इंटर कॉलेज मंडावली में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। अध्यापक गण हालांकि पूरा दिन स्कूलों में ही रहे, लेकिन शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहा। बच्चे सुबह से ही घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय विद्यालयों में हड़ताल बेअसर रही। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नागेश कुमार के आह्वान पर जिले में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं कराया, जबकि स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया गया। इलाहाबाद बैंक की शाखाओं में सुबह से ही कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

पीएनबी में सुबह काम हुआ, लेकिन यूनियन पदाधिकारियों के ब्रांच में पहुंचने के बाद करीब साढ़े 12 बजे कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। रेलवे कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन देते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य किया। बीएसएनएल कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे।

सेवायोजन कार्यालय, उद्योग विभाग, राजकीय आईटीआई, खादी ग्रामोद्योग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गन्ना विभाग, नलकूप, खांडसार विभाग, कृषि, मत्स्य, विकास भवन के कार्यालयों में कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल की, जबकि ज्यादातर काम में लगे रहे। अधिकतर कर्मचारियों के कार्य में लगे रहने से कार्य प्रभावित नहीं हुआ। कलक्ट्रेट में हड़ताल प्रभावहीन रही।

सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता और ओमप्रकाश यादव के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने, न्यूनतम वेतन 15 हजार व न्यूनतम पेंशन तीन हजार रुपये करने, सातवें वेतन आयोग को लागू करने से पूर्व 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन से जोड़ने सहित 15 मांगों को लेकर ये हड़ताल की गई है।

बैठक में अधिनस्थ कृषि सेवा संघ संरक्षक योगेंद्रपाल सिंह योगी, फेडरेशन अध्यक्ष अभिषेक रोड, अर्जुन सिंह, लोकमणि शर्मा आदि मौजूद रहे। आरजेपी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार की नियत भी कर्मचारियों का हित करने की नहीं है। हितों की रक्षा के लिए शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों के साथ एकजुट होना होगा। प्रधानाचार्य आरके त्यागी, मनोज यादव, चंद्रहास, मीना आदि मौजूद रहे।

सरकार अपना रही मजदूर विरोधी नीतियां
नजीबाबाद। केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इंटर कॉलेजों में शिक्षक भी हड़ताल पर रहे। नांगल क्षेत्र में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, नईम अहमद, नफीस अहमद, अमर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों, शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली आदि मांग के साथ शिक्षक कलमबंद हड़ताल पर रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के शाखा मंत्री राकेश कुमार ने शिक्षकों से संघर्ष का आह्वान किया।

आयकर कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष रतन प्रकाश, सचिव राजेश कुमार के नेतृत्व में आयकर अधिकारी संदीप चतुर्वेदी, नेत्रपाल सिंह, एके मौर्य, ललित कुमार आदि कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की शाखा पर ताला लटका रहा।

कर्मचारियों संजय भारद्वाज, नृपेंद्र अत्री, सत्यपाल, वेदप्रकाश, चंद्रपाल ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन शाखा अध्यक्ष अतुल कुमार, सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में एलआईसी कर्मी हड़ताल पर रहे। कत्था मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चंद्रा कत्था इंडस्ट्रीज के श्रमिक हड़ताल पर रहे।

सुरेंद्र, लोकेंद्र, धर्मवीर, बेगराज आदि कर्मचारियों ने मिल गेट पर धरना दिया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष नागेंद्र और सचिव विक्रांत के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, मंत्री हरिराम प्रसाद के नेतृत्व में रोडवेज कर्मियों ने बसों का संचालन ठप रखा। नांगल में माकपा नेता विजेंद्र सिन्हा, हुकम सिंह, सुरेंद्र, मुुकेश शर्मा, सुनील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

कार्य बहिष्कार
नगीना/चंदक/स्योहारा/चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) व चेतनारायण गुट के शिक्षक संयुक्त रूप से कॉलेज प्रांगण में धरने पर बैठे। शर्मा गुट के शाखा उपाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य तेग बहादुर, श्याम सुंदर लाल, प्रदीप जैन आदि हड़ताल पर रहे।

एमएम इंटर कॉलेज में भी हड़ताल रही। कुछ बैंक शाखाओं में भी ताले लटके रहे। वहीं चंदक में आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक में शिक्षकगणों ने कार्य बहिष्कार किया। शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मयूर मलिक, श्योनाथ सिंह, सुभाष चंद, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे। वहीं स्योहारा में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर स्योहारा शुगर मिल के कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर मिल गेट पर धरना दिया।

उधर, चांदपुर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की किसान सभा ने मंडी कोटला में केंद्र और प्रदेश सरकार का संयुक्त पुतला फूंका। इसमें तेजपाल सिंह, अमर सिंह, तुलाराम सिंह, सचिन कुमार आदि रहे। वहीं हल्दौर में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर सीडी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर सीयाराम सिंह, महेश पाल सिंह, सुरेंद्र, धर्मवीर आदि रहे।

भटकते रहे यात्री
बुधवार को रोडवेज चालक व परिचालकों ने हड़ताल रखी। सुबह से बसे रोडवेज कार्यशाला व बस स्टैंड पर लाइन में खड़ी कर दी गई। एआरएम आफिस में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जो रोड सेफ्टी बिल लागू किया जा रहा है। वह चालकों के खिलाफ है। हड़ताल में सभी चालक, परिचालक व अन्य स्टाफ शामिल रहा। बैठक में जयवीर राठी, विकास मलिक, अरविंद शर्मा आदि रहे।

हड़ताल ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई
नूरपुर/नजीबाबाद। यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर बस स्टैंड पर धरना दिया।

उधर, रोडवेज बसों की हड़ताल रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नजीबाबाद मे उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष लालजी भारती, जिला संगठन मंत्री कंचन सिंह चंदेल के नेतृत्व में एमडीएस इंटर कॉलेज शाखा के अध्यक्ष पवन कुमार, अमर सिंह, शिवकुमार, राकेश्वर, दिवाकर आदि शिक्षक बुधवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे।

नूरपुर में धरना देने वालों में अमित चौहान, निसार अहमद, राजा, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सरदार अवतार सिंह, करन सिंह, कुशल पाल सिंह, मोहन सिंह, उदयवीर सिंह आदि रहे

वहीं, नूरपुर बीएसएनएल एंपलाइज यूनियन के बैनर तले टेलीफोन एक्सचेंज कर्मी भी मांगों को लेकर दूरभाष केंद्र पर धरने पर बैठे। इनमें जिला उपाध्यक्ष करतार सिंह, रामलखन सिंह, पवन कुमार, रमेश, आशा देवी, संजय कुमार आदि रहे। उधर, राजा का ताजपुर में आरजीएनपी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान मा. कुलमणि त्यागी, लल्लन राम, रामपाल यादव, राजीव, नवनीत राणा, घनेश्वर आदि रहे।

शिक्षकों के साथ ताजपुर स्थित सभी बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। वहीं, स्योहारा में अध्यापकों ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने के लिए  एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। नगर के इंटर कॉलेजों में कार्य बहिष्कार के कारण शिक्षण कार्य बंद रहा।

उधर, जलीलपुर में अधिकांश शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया जबकि कुछ शिक्षकों ने आह्वान का विरोध करते हुए अन्य दिनों की अपेक्षा कार्य किया। श्री कृष्ण इंटर कालेज जलीलपुर में प्रबंधकीय व्यवस्था के अन्तर्गत रखे गए शिक्षकों ने अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक कार्यों को अंजाम दिया। शिक्षकों अक्षय, शनि, छतरपाल सिंह, छतर सैनी, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

कालागढ़ में हड़ताल का कोई असर नहीं
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना पर ट्रेड यूनियनों की हड़ताल बेअसर रही। यहां सभी कार्यालयों में कामकाज सामान्य रहा।

कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध परियोजना, विद्युत विभाग,  एसबीआई बैंक आदि में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला। सभी कार्यालयों में रोज की तरह काम काज हुआ। सिंचाई विभाग के कर्मचारी नेता सुरेश देवांतक के अनुसार संगठन के उच्च पदाधिकारियों से मिलने वाले आदेश संगठन तक नहीं आ पाए हैं।

श्रमिक विरोधी है केंद्र सरकार
धामपुर। ट्रेड यूनियनों के केंद्रीय आह्वान पर बुधवार को नगर में बैंक, बीएसएनएल, शुगर मिल, एलआईसी में श्रमिक संगठन हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया।

धामपुर चीनी मिल संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीके शाही ने कहा कि केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी कानून को नहीं लाने दिया जाएगा। श्रमिकों ने मिल में दिनभर काम नहीं किया और मिल गेट के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान उत्तम सिंह, शमीम अहमद, अर्जुन सिंह, प्रदीप कुमार आदि रहे। वहीं, उप्र परिवहन निगम की बसों का भी पहिया जाम रहा है। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने नगीना चौक पर एकत्र होकर सरकार पर श्रम विरोधी कानून लाने पर जमकर निशाना साधा।


मौके पर सचिव जेपी सिंह, राजेश कुमार, करतार सिंह, महीपाल सिंह, बलराम, हरि सिंह, पुखराज सिंह आदि रहे।  वहीं, एलआईसी कर्मचारी संगठन के लोगों ने शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर नरेश वत्स, राजवीर सिंह, हरिओम सैनी, अशोक, परवेंद्र, पुष्पेंद्र, सुंदर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed