{"_id":"5d8277ca8ebc3e0147579592","slug":"strike-for-arrest-of-professor-dhampur-news-mrt4440572107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
विज्ञापन
महिला प्रवक्ता के फोन पर अश्लील चित्र पोस्ट करने के आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी को लेकर धरना देत?
- फोटो : DHAMPUR
प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
धामपुर (बिजनौर)। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिक्षिका को अश्लील मेसेज भेजने के आरोपी आरएसएम कॉलेज के प्रोफेसर को गिरफ्तार करने और प्रबंधन से निलंबित करने की मांग करते हुए कॉलेज गेट पर धरना दिया। चेताया कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अभाविप के पारस चौधरी और गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार सवेरे कॉलेज पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज और पुलिस प्रशासन पर आरोपी शिक्षक को पनाह देने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर सुधांशु, अभय सोनी, तेजवीर, दिव्यांशु, आकाश, उज्ज्वल रस्तोगी आदि बैठे। उन्होंने कहा है कि कॉलेज के आरोपी प्रोफेसर ने 29 अगस्त को कॉलेज की महिला प्रवक्ता के मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। प्राचार्य ने आरोपी को लंबे अवकाश पर भेजकर संरक्षण देने का काम किया है।
कहा कि सचिव रामनारायण सिंह ने पिछले दिनों हुई बैठक में प्राचार्य को यूजीसी के मानकों के अनुरूप दो दिन के भीतर कॉलेज की महिला सेल का गठन करने का आदेश दिया है। लेकिन अभी तक सेल का गठन भी नहीं हुआ है। उन्होेंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चालान नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
21 से प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन का एलान
इस संबंध में कॉलेज के शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ. रंजन अग्रवाल पर कई शिक्षकों को नोटिस जारी कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए 21 सितंबर से उनके खिलाफ आंदोलन का एलान कर दिया है। बैठक में डॉ. राजेश चौहान, डॉ. सौराज सिंह, डॉ. रामौतार सिंह, डॉ. अलका राय, डॉ. भावना, डॉ. भारती, डॉ. पूनम घई, डॉ. रामकुमार, डॉ. रमाकांत सिंह आदि रहे।
उच्च क्षेत्रीय अधिकारी ने किया हस्तक्षेप
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के उच्च क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। प्रबंधक को नोटिस जारी कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। अभी तक कार्रवाई न होने पर प्रबंधक ने वार्ता करेंगे।