{"_id":"5e2747758ebc3e4b1e5497cb","slug":"strike-at-bsa-and-dios-office-bijnor-news-mrt465076275","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए और डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए और डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए और डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
बिजनौर/नींदड़ू। शिक्षक महासंघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय तथा उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने कई मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। धरने के बाद शिक्षक संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मांगों के संबंध में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपा।
मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। धरनास्थल पर सुरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक विरोधी कार्य करती जा रही है। वर्तमान में शिक्षा की धारा 21 लागू की गई है, जो गलत है। इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट हो कर इसका विरोध करने को कहा है। दूसरी ओर, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर करीब दो बजे से माध्यमिक शिक्षक व प्राथमिक शिक्षकों ने संयुक्त रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में प्रदर्शन करना शुरू किया। शिक्षक प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को सुचारु रूप से चलाने, प्रेरणा एप को समाप्त करने, शिक्षकों की ऑनलाइन अवकाश सिस्टम समाप्त करने आदि की मांग की गई है। इस मौके पर महासंघ के संयोजक विनेश त्यागी, मंत्री प्रशांत चौधरी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के नागेश कुमार, अरविंद चौधरी, संपूर्णानंद, पूनम चौधरी, गयूर आसिफ, मोहित शर्मा, टीकेश चौधरी, पिंकी अग्रवाल, अंजू रानी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
वहीं नींदडू़ में भी मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय बाजीदपुर-बीरू तथा प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद अलीपुर भिक्कन एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजीदपुर में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहे। कई स्कूलों में शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे, लेकिन स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन
स्कूलों में हुआ शिक्षण कार्य
शिक्षक महासंघ ने 21 जनवरी को स्कूलों में तालाबंदी का एलान किया था, पर जिले के स्कूल पूर्व की भांति खुले रहे। स्कूलों में शिक्षामित्रों के साथ काफी संख्या में शिक्षक भी रहे। तालाबंदी पर विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन पहले से ही चुप्पी साधे रही, जबकि प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष मोबिन हसन ने पहले ही शिक्षकों से स्कूलों में रह कर शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया था। वहीं सोमवार को उप शिक्षा सचिव बेसिक रेणुका कुमार ने किसी भी सूरत में तालाबंदी नहीं होने की बात कही थी।