फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict police guard in Aditya's village Rana Nangla

Bijnor: आदित्य राणा पर ढाई लाख का इनाम, फिर भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, गांव में है सख्त पहरा

Thu, 29 Sep 2022 06:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

आदित्य राणा पर ढाई लाख का इनाम है, लेकिन फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उसके गांव में पुलिस का सख्त पहरा है।

विज्ञापन
Strict police guard in Aditya's village Rana Nangla
बिजनौर के स्योहारा के गांव राणानंगला में बदमाश आदित्य के आने की अफवाह को लेकर गश्त करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

आदित्य राणा के गांव आने की अफवाह के बाद पुलिस ने गांव राणा नंगला में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पुलिस की चौबीस घंटे तैनाती होने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने आदित्य की तलाश में कोशिशें तेज कर दी हैं। आदित्य को फरार हुए एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है, जबकि डीजीपी ने आदित्य पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को एसओजी टीम व पुलिस बल ने आदित्य राणा के आने की सूचना पर गांव पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की थी। बुधवार शाम थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने पुलिस बल के साथ गांव में पैदल गश्त की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी ग्रामीण को आदित्य से डरने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को आदित्य के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जिसके बाद से उसके गांव राणा नंगला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed