फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict action will be taken if the Kanwars reach Haridwar by dodging the administration

कड़ी चौकसी : चकमा देकर हरिद्वार पहुंचे कांवड़िये, तो होगी सख्त कार्रवाई, यूपी-उत्तराखंड सीमा पर होगी निगरानी

Sun, 18 Jul 2021 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

सीमा पर चौकसी के बावजूद यदि कोई कांवड़ जत्था चकमा देकर हरिद्वार सीमा में प्रवेश करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे शिव भक्त जत्थों पर आपदा प्रबंधन का मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Strict action will be taken if the Kanwars reach Haridwar by dodging the administration
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने भले ही कोरोना महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया हो लेकिन नियमों को दरकिनार कर कांवड़ लेने के लिए जाने वाले कांवड़ियों को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अंतरराज्यीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने उत्तराखंड में कांवड़ यात्रियों का प्रवेश रोकने के लिए प्रदेश सीमा पर चौकसी कड़ी करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों की कांवड़ यात्रा के संबंध में अंतरराज्यीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग चिड़ियापुर क्षेत्र के कंट्री इन होटल में आयोजित की गई। नजीबाबाद के एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, हरिद्वार के सीओ बिजेंद्र डोभाल, तहसीलदार हरिद्वार ललित मोहन पोखरियाल के निर्देशन में हुई सीमांत प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने पर दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को हरिद्वार में प्रवेश रोकने के लिए अहम फैसले लिए। 
विज्ञापन


नजीबाबाद सीमा से हरिद्वार में प्रवेश करने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को रोकने के लिए सीमा पर दोनों प्रदेशों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पैनी निगाह रखेंगे। सीमा पर चौकसी के बावजूद यदि कोई कांवड़ जत्था चकमा देकर हरिद्वार सीमा में प्रवेश करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शिव भक्त जत्थों पर आपदा प्रबंधन का मामला दर्ज किया जाएगा। हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा अवधि में हर की पौड़ी सील रखने की जानकारी दी। दोनों प्रदेश के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट और शासन की कांवड़ यात्रा के संबंध में गाइड लाइन का पालन कराने का निर्णय लिया।

एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने उत्तर प्रदेश सीमा से उत्तराखंड सीमा में जाने वाले कांवड़ यात्रियों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का हरिद्वार प्रशासन को आश्वासन दिया। दोनों राज्यों के अधिकारियों की कांवड़ यात्रा कोऑर्डिनेशन मीटिंग में मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, श्यामपुर थानाध्यक्ष अमित चौहान, लालढांग,चंडीघाट पुलिस चौकी इंचार्ज सहित क्षेत्रीय अधिकारियों ने भाग लिया। 
 
बॉर्डर पर होगी सीसीटीवी कैमरों की नजर 
कांवड़ियों को हरिद्वार में प्रवेश करने से रोकने के लिए बॉर्डर पर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हरिद्वार और नजीबाबाद के अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए कांवड़ यात्रा को रोकने के लिए दोनों प्रदेशों की सीमा पर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखने का निर्णय लिया है। 

उत्तराखंड सीमा में प्रवेश किया तो 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा 
कांवड़ यात्रा के संबंध में अंतरराज्यीय कोऑर्डिनेशन की मीटिंग में उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों से सख्ती से पेश आने का फैसला लिया गया। हरिद्वार के सीओ बिजेंद्र डोभाल, तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल ने दो टूक कहा कि यदि कोई कांवड़िया सीमा में प्रवेश करता है तो उसे 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन पर आपदा प्रबंधन के अंतर्गत शासन की गाइड लाइन के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed