{"_id":"63c83adb6a3a0b1dab272e25","slug":"stray-animals-should-not-be-seen-on-the-roads-gaurav-verma-bijnor-news-c-14-1-83966-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर नजर नहीं आएं आवारा पशु : गौरव वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर नजर नहीं आएं आवारा पशु : गौरव वर्मा
Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
- विशेष सचिव वन गौरव वर्मा ने कहा-नगरीय क्षेत्र में भी पशुगणना कराई जाए
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नोडल अधिकारी व विशेष सचिव वन गौरव वर्मा ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में गो संरक्षण के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि नगरीय क्षेत्र में भी पशुगणना कराई जाये। कहा कि सड़कों पर आवारा पशु नजर नहीं आना चाहिए और प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें।
उन्होंने कहा कि गो संरक्षण होने से स्वच्छ भारत मिशन को भी बल मिलेगा व सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। नोडल अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि ब्लॉक, ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत स्तर तक गो संरक्षण का कार्य कराएं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामों में पशु गणना रजिस्टर का कार्य कराया जा रहा है। हर गोशाला पर गौ काष्ठ मशीन अवश्य हो। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया कि वह इस को सुनिश्चित कराएं तथा गौ काष्ठ मशीन लगने के उपरान्त गोशालाओं की आय कितनी हुई इसकी जानकारी भी लें।
कहा कि जनपद में नंदी विहार भी बनाए गए हैं। चरागाह की जमीन पर गांव में नेपियर ग्रास बोई जाए। जो भी अपने पशु को आवारा छोड़ेंगे उसकी जानकारी पशु गणना रजिस्टर से प्राप्त कर संबंधित के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। सभी पशुओं का शतप्रतिशत ईयर टैगिंग अवश्य कराया जाए। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि शासन द्वारा सहभागिता योजना चलाई जा रही है, जिसमें पशुपालकों को गोवंश पालने के लिए 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते हैं।
विज्ञापन
फरवरी अंत तक देंगे प्रमाण पत्र
फरवरी अंत तक पशुपालन विभाग, खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य संबंधी विभागीय अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके क्षेत्र में कोई भी पशु आवारा नहीं घूम रहा है।
किया जाएगा सम्मानित
डीएम ने कहा कि नया व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गौ सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों व अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा एवं किया भी गया है।