फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Straw and warning of filling in dry leaf stations

पराली और सूखी पत्ती थानों में भरने की चेतावनी

Sun, 24 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Straw and warning of filling in dry leaf stations
पराली और सूखी पत्ती थानों में भरने की चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट/अफजलगढ़। पराली और गन्ने की सूखी पत्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में भाकियू उतर आई है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि पराली और सूखी पत्ती का इंतजाम पुलिस प्रशासन कराए, नहीं तो तीन दिन बाद थानों में पराली और पत्ती भर देंगे।
शनिवार भाकियू धामपुर ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत कुमार राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली धामपुर में पहुंचे और प्रदर्शन कर एसएसआई हिमांशु चौहान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसान तो वैसे ही परेशान है। कभी खेत से मिट्टी उठाने तो कभी सूखी पत्ती और पराली जलाने पर प्रदूषण के नाम पर किसान को और परेशान किया जा रहा है। चेताया कि पुलिस प्रशासन जल्द ही खेतों से गन्ने की सूखी पत्ती को हटवाने की व्यवस्था नहीं की, तो पत्ती और पराली थानों में भर देंगे। ज्ञापन देने वालों में जयपाल सिंह, नेतराम सिंह, राजपाल सिंह, शुभम चौधरी, यशपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कार्यकर्ताओं ने शेरकोट थाने में भी एसओ संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर पत्ती और पराली का इंतजाम न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, अफजलगढ़ में किसानों ने कार्यवाहक कोतवाल एसके सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि इतना प्रदूषण किसानों के पराली व गन्ना पत्ती जलाने से नहीं हो रहा है, जितना कारखानों से होता है। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। चेताया कि प्रशासन तीन दिन में पराली व गन्ना पत्ती उठवाने की व्यवस्था करे, अन्यथा पराली व गन्ना पत्ती दफ्तरों में भर देंगे। ज्ञापन देने वालों में दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, राणा सिंह, विरसा सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed