फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Storm storm

आफत की आंधी ने बरपाया कहर

Tue, 23 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 23 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Storm storm
तेज आंधी से गिरी डेयरी की दीवार। - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर/चंदक/मंडावर में रविवार रात आई आंधी और बारिश ने जिले में कई जगह जमकर कहर बरपाया। किरतपुर के गांव औरंगपुर फत्ता में एक डेयरी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक दर्जन मवेशियों की की मौत हो गई। डेयरी मालिक का बेटा व एक मजदूर घायल हुए। चंदक में अप लाइन पर पेड़ गिरने से रेलवे ट्रैक दो घंटे तक बाधित रहा। मंडावर और झालू में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। आंधी से आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


आंधी में बालावाली रेलवे ट्रैक के पास अपलाइन पर गांव नाईवाला के पास करीब साढ़े आठ बजे पेड़ टूटकर गिर गया था। पेड़ हटाने में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन लेट हुआ। आंधी के दौरान बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर, मंडावर में कई  जगह पेड़ टूटकर लाइन पर गिरने से पूरी रात बिजली नहीं आई। कई जगह बिजली के खंभे टूट गए। मंडावर में पूरी रात और सोमवार  को शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। झालू में भी बिजली की हालत बदतर रही। बिजली  कुछ मिनट आने के बाद ही भाग जाती। मोहल्ला जाटान में राम बाग घेर वाली रोड ऊंची होने गलियों में एक फुट तक पानी भर गया। पानी निकला तो गलियों में अब कीचड़ जमा हो गई है। इससे आने जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में पूछने पर विद्युत निगम के एक्सईएन अजय अरूण कुमार ने दावा किया कि सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात बारिश करीब सवा नौ बजे तक हुई। नगीना रोड पर गांव धौकलपुर में करीब पांच मिनट तक डेढ़ इंच तक मोटे ओले पड़े। ओलों के डर से गांव वाले घर में ही दुबके रहे। किरतपुर के गांव औरंगपुर फत्ता निवासी ग्राम निवासी चंद्रपाल सिंह ने चार वर्ष पूर्व बैंक से लोन लेकर डेयरी शुरू की थी। इमें चंद्रपाल राजपूत का पुत्र 40 वर्षीय केहर सिंह व ग्राम बुड़गरी निवासी नौकर मुन्ने आंधी से बचने के लिए शेड के भीतर चारपाई पर बैठे थे।

रात करीब आठ बजे चार इंची 12 फुट ऊंची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से 12 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के काफी समय बाद गांव से पहुंचे परिजनों एवं गांव वालों ने मलबे में दबे केहर सिंह व मुन्ने को बाहर निकाला। केहर सिंह को गंभीर अवस्था में मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उधर, धामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, नहटौर क्षेत्र के गांव नरगदी के किसान राजपाल सिंह ने एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी से रविवार देर शाम आए तुफान के कारण हाईटेंशन लाइन के टूटे बिजली के खंभे को जल्द ठीक कराने की मांग की है। इस खंबे के टूटने से करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed