फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Storm and rain caused power outage, soldier died

Bijnor News: आंधी, बारिश से बिजली हुई गुल, सिपाही की माैत

Wed, 21 May 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused power outage, soldier died
बिजनौर में तेज आंधी और बारिश से इंदिरा पार्क के पास गिरा पेड़ संवाद
बिजनौर/अफजलगढ़। दिनभर भयंकर गर्मी, उमस के बाद शाम को जिले में तेज आंधी और बारिश हुई। आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवा चलने व बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहींजटपुरा शेरगढ़ मोड़ के पास आंधी से गिरे पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार सिपाही पुष्पेंद्र (36) की मौत हो गई। पुष्पेंद्र 2011 बैच में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और बागपत जिले के बड़ौत थाने के गांव लुहारी पट्टी के निवासी थे।
विज्ञापन

आंधी आते ही जनपद में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। आंधी आने पर बिजली गुल हो गई। धूल भरी तेज आंधी आने से कई जगह हल्के यूके लिप्टिस के पेड़ गिर गए। जगह जगह बिजली के तार आपस में मिल गए। पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिर गए। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था खराब हो गई। नुकसान का आकलन भी कल ही लगाया जाएगा। नगीना वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पुष्पेंद्र पुत्र जय भगवान सिंह अफजलगढ़ थाने में करीब डेढ़ साल से तैनात थे और हल्का नंबर चार में उनकी ड्यूटी चल रही थी। बुधवार सुबह 8 बजे से उनकी जटपुरा बाॅर्डर पर ड्यूटी थी। वह देर शाम ड्यूटी पूरी कर बाइक से थाने लौट रहे थे। तेज हवा और बारिश के चलते एक पेड़ शेरगढ़ जटपुरा के बीच सड़क पर गिरा पड़ा था। अधिक अंधेरा होने के कारण सिपाही की बाइक पेड़ से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस ने सिपाही को सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी व थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे और मृतक सिपाही के परिजनों की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आम के आफत बनी आंधी
बेमौसम बार बार जनपद में आंधी व बारिश आम की फसल के लिए आफत बनी है। आंधी तेज आने से दस प्रतिशत से ज्यादा आम टूटने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आम की फसल के नुकसान का आकलन बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।

बिजनौर में तेज आंधी और बारिश से इंदिरा पार्क के पास गिरा पेड़ संवाद

बिजनौर में तेज आंधी और बारिश से इंदिरा पार्क के पास गिरा पेड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed