{"_id":"58582bd44f1c1bd663e395c3","slug":"stopped-construction-of-the-shrine-in-sherkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरकोट में धर्मस्थल का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरकोट में धर्मस्थल का निर्माण रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट में गांव तैय्यब सराय में दो समुदायों की ओर से आमने-सामने बनाए जा रहे धर्मस्थलों को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। एक पक्ष ने कोर्ट के आदेश का दावा किया था। मगर मौके पर इसके साक्ष्य न मिलने पर कड़ी चेतावनी दी गई। दूूसरे पक्ष को भी अवैध निर्माण न करने के लिए चेताया गया।
गांव में एक समुदाय ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एक चबूतरा तोड़कर धर्मस्थल का निर्माण शुरू किया था। इससे भड़के दूसरे समुदाय ने भी इसके सामने ही धर्मस्थल का निर्माण शुरू कर दिया था। दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष से कोर्ट के आदेशों का साक्ष्य मांगा। लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं दिखाया जा सका। एसडीएम और सीओ ने कोर्ट के आदेश न दिखाने पर निर्माण कार्य रुकवाया और दोनों समुदायों को शांति बनाए रखने की चेतावनी दी। उधर, सीओ यशपाल सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष को अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।