फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stones pelted in dispute between two parties, policeman injured

Bijnor News: दो पक्षों में विवाद में चले पत्थर, पुलिसकर्मी घायल

Tue, 23 Jul 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted in dispute between two parties, policeman injured
किरतपुर। नगीना मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के पीछे सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में चले पत्थर बाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम नगीना मार्ग पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पीछे सुरेंद्र द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। सड़क निर्माण को अवैध बताते हुए एक पक्ष ने निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि एक पक्ष ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सुरेन्द्र द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने कहा कि वादी और पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संगीन मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed