{"_id":"67266d2044e0b177370e55f3","slug":"stone-pelting-between-two-groups-in-dispute-over-flying-pigeon-in-village-askaripur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-134942-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव अस्करीपुर में कबूतर उड़ाने के विवाद में दो वर्गों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव अस्करीपुर में कबूतर उड़ाने के विवाद में दो वर्गों में पथराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। गांव अस्करीपुर में पालतू कबूतरों को उड़ाने को लेकर दो वर्ग के लोगों के बीच जमकर गाली गलौज हुई। लाठी डंडे चले और बाद में छतों से पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को किसी प्रकार शांत कराया। कुछ देर बार बाद पटाखे फोड़ने को लेकर दोनों वर्ग आमने सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का चालान किया है।
गांव अस्करीपुर में पहले पालतू कबूतरों को उड़ाने को लेकर दो वर्गाें में पथराव हुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया तो शाम को पटाखे जलाने को लेकर दोनों वर्ग के लोग आमने सामने आए गए। लाठी डंडे चले और छत से एकदूसरे पर पत्थर फेंके।
पुलिस ने इस मामले मे दोनों वर्ग के नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एक पक्ष के विजेन्द्र उर्फ छोटू, जयवीर पुत्रगण बलकरन सिंह, अंकित पुत्र रामकुंवर, नरेश पुत्र सुखदेव, जबकि द्वितीय पक्ष के नौशाद, सद्दाम, राजा पुत्रगण मोहम्मद आलम, सलमान पुत्र महबूब, मोहम्मद आलम पुत्र बनिया शामिल है।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौशाद, सद्दाम, राजा पुत्रगण मोहम्मद आलम, विजेंद्र उर्फ छोटू व अंकित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।्