फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone pelt between two sides in road accident

सड़क दुर्घटना में दो पक्षों के बीच पथराव

Tue, 25 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stone pelt between two sides in road accident
नहटौर- नूरपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BIJNOR
सड़क दुर्घटना में दो पक्षों के बीच पथराव
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर दवाई लेकर घर लौट रहे बाइक सवारों को एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

गांव खेतापुर निवासी गजेंद्र सिंह अपने पिता रमेश के साथ अपनी मां दयावती की आंकू से दवाई लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह नहटौर-नूरपुर मार्ग पर अपने गांव के रास्ते पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। विवाद के दौरान कार सवार ने फोन करके नहटौर से अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed