फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Still life fog

कोहरे के कारण ठहरा जनजीवन

Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Still life fog
बुधवार को सर्द हवाओं के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे लेट आई। सुबह करीब 12 बजे धूप निकलने से सभी को थोड़ी राहत मिली। इस बार कोहरा आने से मौसम ठंडा होने से गेहूं की फसल अच्छी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम छह बजे से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। रात भर कोहरा बरसता रहा। घने कोहरे से सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से निकले। स्कूली बच्चे कोहरे के बीच स्कूल गए। शहर के अनेक चौराहों पर रिक्शा चालक व राहगीर आग तापते नजर आए। सुबह के समय बाजार में ग्राहक भी कम दिखाई पड़े।
विज्ञापन


कोहरे के कारण लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी करीब पौने दो घंटे लेट रही। ट्रेन अपने निर्धारित समय 9.20 मिनट के बजाय 12 बजे स्टेशन पर पहुंची। दोपहर में करीब एक बजे  धूप निनकलने से सर्दी से राहत मिली। हालांकि शाम होते होते तापमान फिर से गिरने से मौसम ठंडा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कोहरा नहीं आने से मौसम भी ठंडा नहीं हुआ था। इससे गेहूं की फसल का उत्पादन कम हुआ था। इस बार शुरूआत से ही कोहरा आने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान जगवंत सिंह, राजवीर सिंह, खलील अहमद के मुताबिक ठंडा मौसम गेहूं की फसल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कोहरा आने से फसल अच्छी होने की उम्मीद बंध गई है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला प्रेक्षक डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक मौसम में आर्द्रता बढ़ी हुई है। अभी घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी। 

नगीना में कृषि अनुसंधान मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 97 प्रतिशत एवं अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 58 प्रतिशत रिकार्ड की गई।


प्रेषक का मानना है कि पूरब की ठंडी हवाओं के चलते जहां ठंडक बनी रहेगी ,वहीं कोहरा भी छाया रहेगा। कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीएन मिश्र का कहना है कि कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ पहुंचेगा, वहीं आलू की खेती को झुलसा रोग लगने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed