फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sticks run on toll plaza in bijnor, video goes viral

टोल प्लाजा पर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
sticks run on toll plaza in bijnor, video goes viral
नगीना में पुरैनी के पास टोल प्लाजा पर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : BIJNOR
टोल प्लाजा पर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल
विज्ञापन

नूरपुर। फोरलेन पर ग्राम पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर टोल की रसीद कटवाने को लेकर एक कार चालक की टोल कर्मियों से कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए दिखाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी शकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह नूरपुर से वाया धामपुर होते हुए कार से नगीना जा रहा था। जब वह ग्राम पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा तो रसीद कटवाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारी कुलदीप व उसके कई साथियों ने उसके साथ न केवल बदसलूकी की बल्कि लाठी-डंडों के साथ उसके साथ मारपीट भी की। जिसमें उसे काफी चोटें भी आई हैं। उसने कुलदीप और उसके साथियों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारी कुलदीप ने शकील अहमद पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कररही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगे तो ढाबे वाले को ही उठा ले गए
शिवाला कला। ढाबे पर खाने के पैसे मांगने पर चार बदमाशों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और उसे अपहरण कर ले गए। पुलिस ने पीछा किया तो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

नूरपुर अमरोहा मार्ग पर गांव रतनगढ़ की पुलिस चौकी के निकट संजीव कुमार सैनी का ढाबा है। बुधवार 7:30 बजे कार में सवार चार युवक आए। खाना खाने के बाद संजीव ने उनसे खाने के पैसे मांगे। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने संजीव के साथ मारपीट की और तमंचे से आतंकित कर उसको जबरन गाड़ी में डालकर अमरोहा की ओर ले गए। मारपीट और अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया। संजीव के अनुसार घटना से आधा किलोमीटर दूर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। जिसमें से दो बदमाश भाग गए और पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों से पूछताछ चल रही है। उसके बाद उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed