फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sticks and sticks went in Milak Gangoda, six injured

मिलक गंगोड़ा में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Sun, 22 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went in Milak Gangoda, six injured
मिलक गंगोड़ा में चले लाठी-डंडे, छह घायल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव मिलक गंगोड़ा में घर के समीप पशु बांधने से मना करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गांव मिलक गंगोड़ा में निवासी चेतराम सिंह का अपने पड़ोसी ईश्वर सिंह से सीसी रोड पर पशु बांधने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार रात करीब सात बजे चेतराम सिंह अपने पुत्र अमन कुमार के साथ घर के समीप पड़ोसी द्वारा सीसी रोड पर बांधे गए पशुओं की वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी से वीडियो बनाए जाने पर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों के अनुसार शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में चेतराम सिंह, उनकी पत्नी कमलेश देवी, पुत्र अमन कुमार, अनमोल सिंह, पुत्री दीपा व हेमलता देवी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चेतराम सिंह की तहरीर पर गांव निवासी ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मंतेश देवी व मोनू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed