{"_id":"621fb2a5b20d4f37561c8731","slug":"sticks-and-sticks-in-manoharwali-bijnor-news-mrt578995915","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठी डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में लाठी डंडे चले
विज्ञापन
मनोहरवाली में चले लाठी-डंडे
अफजलगढ़। गांव मनोहरवाली में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष के तीन व्यक्तियों सहित एक महिला घायल हो गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालात गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।
गांव मनोहरवाली निवासी दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में रंजिश रखते हैं। एक पक्ष के अली खां का कहना कि वह बुधवार सवेरे भूतपुरी स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के छह लोगों ने उसकी दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला उसे घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसका छोटा भाई मो. कामिल स्कूल जाने के लिए बस में बैठने के लिए जा रहा था। उन लोगों ने उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उन लोगों ने इसके बाद उनके घर में घुसकर महिला फरीका खातून व वरीस अहमद के साथ भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।