{"_id":"5de69e6a8ebc3e54742975f5","slug":"sterilized-the-bull-and-left-it-on-the-road-in-an-injured-condition-bijnor-news-mrt4568639192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड की नसबंदी कर घायल हालत में सड़क पर छोड़ा 19-41-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड की नसबंदी कर घायल हालत में सड़क पर छोड़ा 19-41-11
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ की नसबंदी कर घायल हालत में सड़क पर छोड़ा
स्योहारा(बिजनौर)। नगर में निराश्रित घूमने वाले एक सांड़ की पशु चिकित्सकों ने नसबंदी कर दी और घायल हालत में सड़क पर छोड़ दिया। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के खिलाफ नगरवासियों में रोष है। मोहल्लेवालों ने चिकित्सकों को घेरकर विरोध जताया। चिकित्सकों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
शहर में एक निराश्रित सांड काफी समय से घूमता था। सांड ने अभी तक किसी पर हमला करके किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। मंगलवार को सांड़ मोहल्ला जोशियान में घूम रहा था। इस बीच पशु चिकित्सकों की टीम वहां पहुंची। चिकित्सकों की टीम ने सांड़ की नसबंदी कर दी। पशु चिकित्सकों को मोहल्लेवालों ने घेर लिया और विरोध किया। मोहल्लेवालों नीटू जोशी, विकास तोमर, विपिन आदि का कहना है कि विरोध करने पर चिकित्सकों ने अभद्रता किया। इनका कहना है कि ये सांड़ पूरे शहर में घूमने वाला अकेला सांड है जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता और न ही कभी किसी ने इसकी कोई शिकायत कहीं की है। भीड़ बढ़ती देखकर पशु चिकित्सक ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई। पुलिस के आने के बाद चिकित्सक मौके से गए। विरोध करने वालों की सूचना थाने में भी दी गई है। पशु चिकित्सक सुधीर कुमार ने बताया कि शासन से आदेश हैं इसलिए सांड की नसबंदी की गई है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक सांड को पकड़कर गोआश्रय स्थल ले जाया जा रहा था। मोहल्लेेवालों के विरोध के कारण सांड को छोड़ना पड़ा है। सांड़ की नसबंदी के दौरान चिकित्सक से मारपीट व अभद्रता करने के मामले में चिकित्सक सुधीर कुमार ने संजू उर्फ सोनू, लोकेश शर्मा, सुनील जोशी, राहुल, शिवम रस्तोगी, पप्पू जोशी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चिकित्सक ने अभद्रता करने तथा रजिस्टर फाड़ने का भी आरोप लगाया है।