{"_id":"5c61c3d8bdec224bc356f335","slug":"stay-connected-with-nature-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रकृति के साथ जुड़कर रहें विद्यार्थी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रकृति के साथ जुड़कर रहें विद्यार्थी’
Tue, 12 Feb 2019 12:20 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विवेक कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सात दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने अनेक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी संजीव त्यागी, महाविद्यालय चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, उपाध्यक्ष अलका मित्तल, सहसचिव सीमा गोयल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर किया। विद्यार्थियों दिव्या, तनु, आकांक्षा, सोनल, मानवी, आरजू, माही, ईशा, गुलअफशा, कामिनी, नेहा, सोनम, निकिता, श्रुति, विशाखा, हरीश ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया।
विद्यार्थियों ने शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
एसपी संजीव त्यागी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अगर सफलता प्राप्त करनी है तो प्रकृति से जुड़कर रहें। निर्धारित लक्ष्य के प्रति अग्रसर व कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
असफलता से निराश होने के बजाए उससे सीख लेनी चाहिए। चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि खेलकूद हमें सफलता प्राप्त करने के लिए एकता, अनुशासन व कड़ी मेहनत करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में समय समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. दीप्ति डिमरी, डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. संदीप अग्रवाल, हितेश शर्मा आदि का योगदान रहा।