फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Start up to 25 mills repair

25 तक शुरू कराएं मिलों की मरम्मत

Sun, 22 Jul 2018 12:28 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे Updated Sun, 22 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
 Start up to 25 mills repair
भाकियू की पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाकियू की पंचायत में 25 जुलाई से चांदपुर और बिजनौर शुगर मिल में मरम्मत का काम शुरू नहीं होने पर अांदाेलन की चेतावनी दी गई। कहा गया कि पहले जिले में और बाद में पूरे  वेस्ट यूपी के कारोबार पर कब्जा किया जाएगा।  
विज्ञापन

 बिजनौर के गन्ना समिति कार्यालय में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि डीएम ने 25 जुलाई तक चड्ढा ग्रुप की चांदपुर व बिजनौर शुगर मिल में मरम्मत का काम शुरू कराने का समय मांगा था। मिल के अधिकारियों के रुख को देखकर लगता है कि वे मिलों में मरम्मत कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। अगर मिलों की मरम्मत का काम 25 जुलाई से शुरू नहीं हुआ तो जिले मेें चड्ढा ग्रुप के सभी गोदाम, शराब की दुकान और अन्य कारोबार पर भाकियू कब्जा कर लेगी। इसके   बाद वेस्ट यूपी के कारोबार पर कब्जा किया जाएगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दोनों मिलों को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भाकियू को कितनी लंबी लड़ाई क्यों नहीं  लड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में भाकियू हरिद्वार से क्रांति यात्रा शुरू करेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके माध्यम से किसानों को एकुजट किया     जाएगा। पंचायत में अतुल कुमार, संजीव कुमार, रामऔतार सिंह, कुलदीप सिंह, धीर सिंह आदि        ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से घर-घर होगा गन्ना सर्वे का प्रदर्शन
बिजनौर में जिले में गन्ना सर्वे की सूचियों का प्रदर्शन एक अगस्त से शुरू होगा। गन्ना विभाग की टीम किसानों के घर-घर जाएंगी। इसके लिए टीमों का गठन हो गया है। किसानों से मौके पर मौजूद रहने को कहा गया हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिले में गन्ना रकबा और औसत पैदावार बढ़ी है। शासन ने आगामी पेराई सीजन के बारे में निर्देश दिए हैं। जिले में गन्ना सर्वे का काम पूरा हो गया है। एक अगस्त से 15 अगस्त तक सूचियों का प्रदर्शन होगा। नई व्यवस्था के अनुसार गन्ना विभाग की टीम हर गांव में किसानों के घर-घर जाएंगी। किसान द्वारा भरे गए घोषणा पत्र में अंकित रकबा आदि की जानकारी देंगी। यदि किसान कोई आपत्ति करता है तो उसका मौके पर ही निपटारा करेंगी। इससे सीजन के बीच में आने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। किसान की फिजूल की भागदौड़ बचेगी। जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक गांवों में टीम के पहुंचने के दिन और समय की जानकारी देने के लिए गांवों में मुनादी कराने व प्रचार के निर्देश दे दिए गए हैं। निगरानी के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे। कंट्रोल कक्ष को रोजाना सूचना दी जाएगी ।

बिजनौर, चांदपुर चीनी मिलों को भेजे नोटिस 
बिजनौर में जिले की बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल में पेराई समय से शुरू होगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने लखनऊ से लौटकर बताया कि शासन ने साफ कर दिया है कि बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों में समय से   पेराई शुरू होगी। मशीनों की मरम्मत शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से मिलों को नोटिस जारी हो गए हैं। दूसरा नोटिस भी जल्दी भेजा जाएगा।  मिलों का सकारात्मक जवाब नहीं आने पर शासन अगली कार्रवाई शुरू कर देगा। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शासन स्तर से उनकी समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। दोनों मिलों को समय पर चलवाया जाएगा।

‘किसानों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार’
बिजनौर में रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. अनिल चौधरी ने कहा है कि सरकार विद्युत दरे बढ़ाकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। मिल मालिकों पर सरकार नरम है। रालोद चार अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। 

रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. अनिल चौधरी और युवा रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रोहित प्रताप शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आंदोलन की रूपरेखा की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने कहा कि चार अगस्त को प्रदेश भर में आंदोलन के बाद 12 अगस्त को जनता को साथ लेकर बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। 13  अगस्त को आगरा से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आंदोलन का बिगुल फुकेंगे। 26 जुलाई को इस सिलिसिले में जयंत चौधरी बिजनौर आ रहे है। मुस्तफाबाद व नहटौर में जनसभा को संबोधित करेंगेे। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ    की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed